लैपटॉप पाकर छात्रों के चेहरे खिले 
लैपटॉप पाकर छात्रों के चेहरे खिले 
पीपाड़ शहर| राज्य सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क लेपटॉप वितरण योजनांतर्गत मंगलवार को पीपाड़ शहर ब्लॉक स्तरीय लेपटॉप वितरण नोडल केंद्र सेठ रामरख मालाणी रामावि में पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह के आतिथ्य में किया गया। इस दौरान चयनित 36 विद्यार्थियों में 33 को लेपटॉप दिए गए। व्याख्याता सीमा जैन कार्यक्रम का संचालन लिया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अशोक कुमार दवे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धनराज सोलंकी ,उम्रदराज कुरैशी, प्रभाकर टाक, प्राचार्य विजय कुमार पारीक, प्रकाश चंद मेहता, सलीम सोलंकी, मगराज पुरोहित, अब्दुल जब्बार , भवानी सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
भोपालगढ़| पंचायत प्रसार अधिकारी रामकिशोर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पक्षियों के लिए पंचायत समिति परिसर में परिंडे लगा उनके नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान दिनेश भाटिया, मुकनाराम बेरा, ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम कासनिया, श्रीपाल चौधरी आदि मौजूद थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामसभा आयोजित
मतोड़ा| प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्राम पंचायत मतोड़ा में मंगलवार को ग्रामसभा हुई। विकास अधिकारी किशनदान चारण ने बताया कि ग्रामसभा में पीएम आवास योजना के तहत वंचित पात्र व्यक्तियों के नाम चिह्निकरण कर प्रत्येक लाभार्थी को शामिल किया गया, साथ ही कई योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। चारण ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सहायक गोपालसिंह सांवता, ओमप्रकाश जोशी, पुखराज मेघवाल, किशनाराम मेघवाल, शिवलाल भील, दल्लाराम भील, आईदान सारण आदि मौजूद थे।
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बालेसर| कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्राम पंचायत ढांढणिया सांसण के राजस्व गांव दूधा बेरा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समाजसेवी खेमाराम जोया ने बताया कि इस दौरान मोहनराम जोया, गिरधारी बजाड़, नरपत जोया, पोकरराम बजाड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक विश्नोई ने सुने अभाव अभियोग
घंटियाली| फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने मंगलवार को जैसला के गायणों की ढाणी का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर घनश्याम सोढ़ा, गोपालराम, सत्यनारायण, धनाराम, फरसाराम, दीपाराम, हनुमान, बाबूलाल, बुधाराम, किशनाराम, प्रकाश ईश्रवलाल, राजेंद्र, मनोहरलाल, मदनलाल, सुबोध, श्रवण, अजीत आदि मौजूद थे।
बाल मेले में दिखा बच्चों में उत्साह 
बाप| दूसरी दशक की ओर से मंगलवार को मालमसिंह की सिड्ड स्थित ग्राम पुस्तकालय में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में 40 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की खेल व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मेले में पेटिंग, चम्मच दौड़, गुब्बारा रेस, धागा पेटिंग व रिंग फेको इनाम जीतो आदि गतिविधियों में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। गुब्बारा रेस में प्रेम कुमार प्रथम रहा। चम्मच दौड़ मे प्रियंका, गुब्बारा बचाओं में पंकज, चित्रकला में निरमा व धापू प्रथम रही। श्रेष्ठ रहे बच्चों को संदर्भ व्यक्ति कानाराम ने उपहार दिए। मेले में भंवरलाल, इखवेलो प्रभारी शिमला तथा पुस्तकालय प्रभारी हीरादेवी ने सहयोग किया।
पंवार व गोदारा हुए सम्मानित
भोपालगढ़ | कस्बे के सलीम पंवार ठेकेदार व सेठू गोदारा को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। भोपालगढ़ थाना अधिकारी व सीआई राजीव भादू ने बताया कि राजस्थान पुलिस दिवस पर हवासिंह घुमरिया महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जोधपुर ने वर्ष पर्यंत जिले में पुलिस को कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने में सराहनीय सहयोग करने वाले जिला जोधपुर ग्रामीण के जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इसमें पुलिस थाना भोपालगढ़ के जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य सलीम पंवार व सेठू गोदारा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
देवेंद्र थानवी जिलाध्यक्ष मनोनीत
फलोदी | युवा सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र थानवी पुत्र मनमोहन थानवी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष ज्योति गौड़ एडवोकेट ने उनका मनोनयन करते हुए लिखा है कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे जिसका लाभ संगठन और समाज दोनों को मिल सकेगा। थानवी की नियुक्ति पर ललित व्यास, नंदकिशोर व्यास, जीतू शर्मा, सुनील जांगिड़ व नरेश व्यास आदि ने खुशी जताई।
चिमाणी तहसील महासचिव नियुक्त
आऊ| अखिल भारतीय जीव रक्षा विश्नोई सभा आऊ अध्यक्ष सुभाष बाधाणी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नोखड़ा चारणान निवासी सुनील चिमाणी को तहसील महासचिव नियुक्त किया है। चिमाणी की नियुक्ति पर विजय नोखड़ा, मूलाराम सारण, गणपत, राजेंद्र, दिनेश आदि ने खुशी जताई है।
पुलिस दिवस पर पीपाड़ थाना के चार पुलिसकर्मी सम्मानित
पीपाड़ शहर | रेंज स्तरीय सोमवार को आयोजित पुलिस दिवस आईजी हवासिंह घुमरिया की अध्यक्षता में पुलिस लाइन जोधपुर ग्रामीण दईजर में किया गया। रेंज स्तरीय सम्मान समारोह में पीपाड़ पुलिस थाना के चार पुलिसकर्मी सर्वोत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किए गए। थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया कि हैड कांस्टेबल महावीरसिंह को अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया। वहीं एएसआई पुखराज, कांस्टेबल घेवरराम व मुरलीधर को उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने पर एसआई राजेंद्र खदाव, श्रवण भाटी, अशोक चौधरी, विक्रम मीना, महेश मीणा सहित पुलिसकर्मियों ने बधाइयां दी।