बाल कन्हैया गोशाला में श्री सुरभि गौ अनुष्ठान यज्ञ आयोजित
देचू | मडला खुर्द स्थित बाल कन्हैया गोशाला में रविवार को श्री सुरभि गो अनुष्ठान यज्ञ का आयोजन किया गया। शिक्षक हरदेव पालीवाल ने बताया कि फलोदी खंड गोसेवा प्रमुख ठाकुरलाल पालीवाल के सान्निध्य व गोशाला अध्यक्ष ताराचंद के निर्देशन में आचार्य पृथ्वीराज सोमेरे के मंत्रोच्चार के साथ गोशाला में सुबह 8 बजे से यज्ञ हुआ, जिसमें 21 लोगों ने आहुतियां दीं। इस दौरान अजयकुमार धामट, खेमचंद हरजाल, हुकमीचंद, दीपचंद, आईदान धामट, गोपाराम मेघवाल, भीख गिरि गोस्वामी, गणेशाराम पालीवाल, पवनेश कुमार, गोरधन सोमेरी आदि ने आहुतियां देकर गोमाता की रक्षा व सेवा करने की शपथ ली।