पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले भर में 5 मई तक होंगे कई कार्यक्रम

भाजपा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले भर में 5 मई तक होंगे कई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. फलोदी| भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष रेवंतसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में संविधान गौरव सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला महामंत्री बाबूलाल गर्ग ने बताया कि प्रदेश स्तरीय निर्देशानुसार भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर प्रत्येक जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को नगरपालिका रोड स्थित जिला कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलने का कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प लिया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकिशन थानवी, मनोज पुरोहित, जानकीलाल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधूसिंह देवड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रमजान, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नखताराम सोणदा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, सुरेश सामरिया, जेपी जोशी, अशोकसिंह राजपुरोहित, स्वामी बालकिशन, जेपी बोहरा, गजेंद्र जोशी, जगदीश ढाका सहित कई लोग मौजूद थे।

कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तय कर कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसमें 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत प्रभारी गजेंद्र जोशी, 28 अप्रैल उज्ज्वला पंचायत प्रभारी माधूसिंह देवड़ा, 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस प्रभारी शंकरलाल माचरा, 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान प्रभारी गिरधरसिंह जालोड़ा, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत प्रभारी मांगीलाल प्रजापत, 2 मई किसान कल्याण कार्यशाला प्रभारी जगदीश ढाका, 5 मई को आजीवन कौशल विकास प्रभारी रमेश पालीवाल का नियुक्त किया।

जिला पार्टी कार्यालय में सोमवार से रविवार तक होगी जनसुनवाई

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पार्टी कार्यालय में सोमवार से लेकर रविवार तक जनसुनवाई होगी। इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए है। सोमवार- जिलाध्यक्ष रेवंतसिंह राजपुरोहित व महामंत्री बाबूलाल गर्ग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधूसिंह देवड़ा, मंगलवार को मनोहर पालीवाल, राजेंद्र प्रसाद जाणी, सुरेंद्रसिंह देणोक व मोहिनी देवी, बुधवार को भंवरसिंह इंदा, जानकीलाल शर्मा, हरी माडपुरा व नखताराम मेघवाल, गुरुवार को मोहनसिंह जोधा, जोराराम मेघवाल, गिरधरिसंह जालोड़ा व डूंगरराम, शुक्रवार को रमेश पालीवाल, मूलाराम चौधरी, रतनचंद जैन व मांगीलाल प्रजापत, शनिवार को गोविंदसिंह भाटी, माणक सुथार, पप्पूराम जाणी, मनोज पुरोहित, रमजान व महेश पालीवाल, रविवार काे शंकर माचरा, बुधाराम विश्नोई, साेनू सोनी, जगदीश ढाका व लीला बोहरा कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...