पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक राठौड़ सहित शेरगढ़ की जनता कलेक्ट्रेट पर करेगी धरना प्रदर्शन

विधायक राठौड़ सहित शेरगढ़ की जनता कलेक्ट्रेट पर करेगी धरना प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेरगढ़| शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कहा कि जिला प्रशासन जोधपुर द्वारा शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है इसके विरोध में वे भाजपा कार्यकर्ता व शेरगढ़ की जनता के साथ 25 अप्रैल को जोधपुर में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। राठौड़ शुक्रवार को पंचायत समिति शेरगढ़ के सभा भवन में आयोजित विधायक आपके द्वार अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर संबोधित कर रहे थे। विधायक राठौड़ ने कहा कि वे पिछले 15 साल से लगातार शेरगढ़ में विधायक हैं अब वह समय आ गया है कि शेरगढ़ पूरे राजस्थान की पंचायती करेगा। उन्होंने शेरगढ़ इलाके में 6 करोड़ की लागत से 850 विद्युत ट्रांसफार्मर मंजूर करवाए हैं। विद्युत तंत्र में सुधार के लिए 3 महीनों के भीतर इन ट्रांसफार्मर को लगा दिया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 200 ट्री गार्ड लगाए गए हैं। विधायक राठौड़ ने कहा कि 5100 पेड़ों का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराएंगे। पंचायत समिति शेरगढ़ में 1 करोड़ 70 लाख रुपए का बैलेंस में पड़ा है। यह राशि शेरगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की समस्त 33 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए खर्च होगी। उन्होंने कहा कि बालेसर में विद्युत विभाग का अधिशासी अभियंता व शेरगढ़ में सहायक अभियंता का कार्यालय खोला जाएगा व शेरगढ़ मुख्यालय पर 132 केवी का जीएसएस बनाया जाएगा। शेरगढ़ में एकलव्य आदर्श स्कूल के लिए 15 करोड़ रुपए लाए जाएंगे तथा शेरगढ़ में अंबेडकर छात्रावास का भी निर्माण कराया जाएगा। सेखाला में पुलिस थाना बनाया जाएगा। अब शेरगढ़ से फलोदी रोड़ तक भी सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता हेमराज मीणा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय विद्युत योजना के तहत 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलेगा इस दौरान रामनगर, रामसर (कनोडिया महासिंह) व फतेहगढ़ में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य करवाया जाएगा।अधिशासी अभियंता रणजीत मल्ल सिंघवी ने कहा कि जीएलआर की सफाई व हैंडपंप मरम्मत का कार्य ठेकेदार को दिया हुआ है। इस दौरान तहसीलदार केशरसिंह मेड़तिया के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...