रोडवेज कर्मचारियों का पांच दिवसीय धरना समाप्त
रोडवेज कर्मचारियों का पांच दिवसीय धरना समाप्त
फलोदी| राजस्थान पथ परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों एटक, बीएमएस, सीटू व इंटक द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर दिया जा रहा पांच दिवसीय धरना शुक्रवार को समाप्त हुआ। विभिन्न संगठनों के कर्मचारी पिछले पांच दिनों से संयुक्त से रोडवेज डिपो के मुख्य गेट के बाहर धरना दे रहे थे। इस अवसर पर सुखराम चौधरी, भोलाराम विश्नोई, चैनसुख जोशी, सहीराम विश्नोई, बलवीरसिंह, प्रेमनारायण विश्नोई, मदनगोपाल विश्नोई, राजेंद्र विश्नोई, जेठूमल राजपुरोहित,दीनदयाल जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
सीमेप ने किसानों को दी उपयोगी जानकारी
बाप| केंद्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप संस्थान (सीमेप) लखनऊ की ओर से शुक्रवार को खिदरत गांव में किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में खिदरत, करणीनगर, सोढादड़ा, सारणपुरा, भींयासर, कानासर आदि गांवों के 100 किसानों ने भाग लिया। शिविर में धीमेपन से आए डॉ. संजय यादव, डॉ. पंकज चौधरी व डॉ. मुदित मिश्रा ने पामारोजा, लेमनग्रास, खस, तुलसी एवं अश्वगंधा व शतावर को कृषि प्रक्रिया व मार्केटिंग पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. यादव ने कहा कि किसान यदि क्लस्टर बनाकर कृषि करते हैं तो वे सीमेप से ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट भी लगा देंगे, साथ ही फसलों से संबंधित उद्योगों से जुड़ाव करवा देंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक भंवर पालड़िया, अशोक मांजू तथा मोहनराम सहित कई किसान उपस्थित थे।
परशुराम जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन
फलोदी| सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह का पोस्टर विमोचन शुक्रवार को नगरपालिका उद्यान में किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश जोशी ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राधाकिशन थानवी, जेपी जोशी, महेश व्यास, गजेंद्र जोशी, किसान संघ अध्यक्ष नरेश व्यास आदि मौजूद थे।
xचामू| सप्तऋषि ब्राह्मण महासभा ओसियां के अध्यक्ष भंवरलाल पंचारिया बेदू ने बताया कि 18 अप्रैल को जोधपुर में होने वाले भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम को लेकर 16 अप्रैल को ओसियां में रक्तदान शिविर होगा। इसमें चलने का आह्वान किया। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ युवक संघ जिला कोषाध्यक्ष पुखराज शर्मा, बालेसर उप सरपंच वीरम शर्मा, हरिकिशन शर्मा बारनाऊ, पदमाराम सांखी, गौतम सभा अध्यक्ष आऊ विजयलाल पंचरिया, शंकरलाल पंचारिया, गौतम सभा अध्यक्ष बालेसर बाबूलाल सांखी, घनश्याम राणेजा, राधेश्याम, तगाराम टिम्बडी, किशनाराम सुरतानिया, ओमाराम, जीवराज कंगला व नरेंद्र कुमार सांखी सहित समाज के गणमान्य उपस्थित थे।