पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित, बच्चों के चेहरे खिले

कक्षा 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित, बच्चों के चेहरे खिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी| पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 8वी, 10वीं व 12वीं के सत्र 2016-17 के प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुक्रवार को राउमावि में लेपटॉप वितरण किए गए। लेपटॉप वितरण कार्यक्रम के प्रभारी सुभाष विश्नोई ने बताया कि प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी भवानीसिंह आशिया ने होनहार विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए लेपटॉप व बैग निशुल्क वितरण किए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 84 छात्र- छात्राओं को लेपटॉप वितरण किए गए। अनुपस्थित रहे 26 विद्यार्थियों को सोमवार को लेपटॉप वितरण किए जाएंगे। इस अवसर व्याख्याता उगमाराम, सहीराम विश्नोई, अरुण कुमार व्यास, रामदयाल मीणा, नारायणसिंह, सुखराम विश्नोई, हरचंदराम, मूलचंद, आशाकंवर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बिलाड़ा| बिलाड़ा ब्लॉक के 66 प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी के हाथों लैपटॉप वितरित किये गए। प्रधानाचार्य भैरूसिंह सांदू ने बताया कि इस दौरान विधायक अर्जुनलाल गर्ग, नगरपालिका अध्यक्ष मनोहरसिंह हांबड़, प्रधान सुमित्रा विश्नोई, मंडल अध्यक्ष मदनसिंह राठौड़, कैलाशदान चारण, शैतानराम सीरवी, उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ सहित कई गणमान्य लोग व विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दौलतसिंह जोधा ने किया।

तिंवरी| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संसदीय सचिव भैराराम सियोल के आतिथ्य में बच्चों को लैपटॉप दिए गए। अध्यक्षता प्रधान रेणु राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि गुड्डी देवी सरपंच तिंवरी, खम्मुराम विकास अधिकारी तिंवरी, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री भारद्वाज थे। संसदीय सचिव सियोल ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा धन और निवेश है। समारोह में पुस्तकालय भवन और दिव्यांग बालक बालिकाओं के लिए विद्यालय में संचालित फेसेलिटी सेंटर का भी लोकार्पण किया गया। प्रधानाचार्य हरिकृष्णानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बापिणी| राउमावि में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय लैपटॉप वितरण समारोह तहसीलदार महावीरसिंह जोधा के मुख्य आतिथ्य ,विकास अधिकारी महावीरसिंह राठौड़ के विशिष्ट आतिथ्य व प्रधानाचार्य रविन्द्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। संचालक गणेशकुमार ने बताया कि 34 छात्र-छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप वितरित किए गए। इस मौके पर एबीईईओ स्वरूपसिंह ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नाथूसिंह ,अनिल शर्मा ,एसएसए आरपी उम्मेदाराम ,देदाराम ,सुरेश पूनिया ,पेंपसिंह दरबार ,बगताराम नेण ,उम्मेदसिंह ,कानाराम आदि मौजूद थे ।

देचू| राउमावि में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय लेपटॉप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप दिये गए। देचू तहसीलदार मनोहरसिंह राठौड़, प्रधान हेमाराम कुमावत, बीडीओ दिनेशसिंह भाटी, प्रधानाचार्य विजयसिंह गहलोत, बीईईओ गायड़सिंह, एबीईईओ खेतसिंह, पूर्व प्रधान उम्मेदसिंह, समाजसेवी अगरसिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष कानसिंह, व्याख्याता रामूराम मेघवाल, अध्यापक किशनाराम प्रजापत आदि मौजूद रहे।

बावड़ी| राज्य सरकार द्वारा जिला मेरिट में 100 स्थान तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क लेपटॉप दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बावड़ी पंचायत समिति के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 12वीं में जिला मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले 33 विद्यार्थियों को लेपटॉप मिले। राउमावि के प्राचार्य अनिल कुमार सांखला ने बताया कि विभिन्न संकाय के 8 विद्यार्थियों को लेपटॉप मिले हैं।

बिलाड़ा
तिंवरी
बापिणी
तिंवरी
सांसद-विधायक के इंतजार मे बैठे रहे छात्र
बिलाड़ा में केन्द्रीय मंत्री व पाली सांसद पीपी चौधरी के हाथों लैपटाप बांटने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे का था लेकिन वे तय समय पर नहीं आ सके। करीब दो घंटे बाद पहुंचे। छात्र इंतजार करते रहे। इसी दौरान तेज आंधी आ गई। इससे पंडाल धराशायी हो गया।

खबरें और भी हैं...