उपनिदेशक स्वायत्त शासन विभाग ने नगरपालिका का निरीक्षण किया
फलोदी| स्वायत्त शासन विभाग के उप निदेशक जोधपुर हरिसिंह राठौड़ ने शुक्रवार को नगरपालिका का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अनिल जैन और ईओ अविनाश शर्मा मौजूद थे। राठौड़ दोपहर बाद नगरपालिका पहुंचे। उन्हें विभिन्न विभागों का अवलोकन करते हुए रिकार्ड संधारण की प्रक्रिया को देखा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न प्रकार की जनोपयोगी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाने चाहिए। राठौड़ ने यूडीएफ टैक्स की वसूली में तेजी लाने और स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। राठौड़ ने कहा कि पुराने अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ इस बात का विशेष ध्यान रखे कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं हों।