पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टवेरा व बाइक की टक्कर में दो घायल, जोधपुर रेफर

टवेरा व बाइक की टक्कर में दो घायल, जोधपुर रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी| शहर के मेला मैदान से आगे बावड़ी रोड़ सर्किल के पास शुक्रवार को टवेरा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर के समय टवेरा गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मुख्तयार पुत्र रमजान खां निवासी मोखेरी व कासम खां पुत्र सदीक खां निवासी मोखेरी घायल हो गए। राजकीय चिकित्सालय फलोदी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने टवेरा को पुलिस थाने में सुरक्षित खड़ा करवा दिया। अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...