फैक्ट्री में काम करते वक्त गिरने से श्रमिक की मौत
थाना क्षेत्र के बैंगटी कला गांव में स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करते हुए नीचे गिर जाने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वरदास पुत्र खींरूदास निवासी झारखंड ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका रिश्तेदार छोटूदास पुत्र विशमतदास सच्चियाय मां नामक फैक्ट्री में शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे तेल की टंकी का वाल्व खोल रहा था। पैर स्लीप होने से नीचे गिर गया। गंभीर घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय फलोदी में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई शैतानाराम को सौंपी गई है।