पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवगज्जा वली बाबा के उर्स में दिखा सांप्रदायिक सद्‌भाव का अनूठा संगम

नवगज्जा वली बाबा के उर्स में दिखा सांप्रदायिक सद्‌भाव का अनूठा संगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवगज्जा वली बाबा की दरगाह पर शुक्रवार को उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में फलोदी क्षेत्र में हिन्दू, मुस्लिम भाई चारे एवं साम्प्रदायिक सदभावना का अनूठा संगम देखने को मिला। दरगाह पर सुबह से रात भर कार्यक्रम चलते रहे। उर्स में शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने वली बाबा की दरगाह पर मन्नत मांगी। राजस्थान व अन्य राज्यों से आए कव्वालों ने साम्प्रदायिक सदभावना और राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के भाईचारे के पैगाम की एक से बढ़ कर एक कव्वालियां पेश की। श्रद्धालु रात भर कव्वालियों का आनंद लेते रहे। दरगाह कमेटी की ओर से साहित्यकार नवल जोशी, डॉ. निरंजन मेहरा, एडवोकेट समस्तदीन मंगलिया, वल्लभ लखेश्री, एडवोकेट गोरधन जयपाल, डीडी पंवार एक्सइएन, हाजी सफी न्यारिया, मदन सुथार व्याख्याता, पप्पूलाल नगारची, हारुन नागौरी, सत्तार कुरैशी, मूल सिंह चौधरी आदि का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रामस्वरूप मेमोरियल निजी शिक्षण संस्थान के संस्थापक मूलसिंह चौधरी की ओर से दरगाह कमेटी के सदस्यों व मुस्लिम समाज के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साहित्यकार नवल जोशी ने कव्वालों और उनकी देशभक्ति व सदभावना से आेतप्रोत प्रस्तुतियों की सराहना की। डॉ. निरंजन मेहरा ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश दिया तथा अधिकाधिक शिक्षित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वल्लभ लखेश्री एवं मूल सिंह चौधरी ने किया। दरगाह कमेटी के सदस्य महबूब अली, खलील रहमान, गबरू राठौड, मोहम्मद रफीक, अकरम, बुन्दू भाई, अनवर अली ने आभार जताया।

फलोदी. उर्स में प्रतिभाओं का सम्मान करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...