तारा प्रजापत व दशरथ सोलंकी का श्रेष्ठ साहित्य सृजन पुरस्कार के लिए चयन
फलोदी | आसु कवि स्व. रतनलाल व्यास श्रेष्ठ साहित्य सृजन पुरस्कार 2018 के लिए रचनाकार तारा प्रजापत व दशरथ सोलंकी का चयन किया गया है। चयन कमेटी के सदस्यों ने तारा प्रजापत की काव्य पाण्डुलिपि ‘प्रीत’ व रचनाकार दशरथ सोलंकी की काव्य पाण्डुलिपि ‘अनुभूति’ को पुरस्कार के लिए चुना है। अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास एडवोकेट व सचिव अब्दुल मजीद खिलजी ने बताया कि दोनों रचनाकारों की पाण्डुलिपि समान रूप से श्रेष्ठ पाई गई इसलिए चयन कमेटी के सदस्यों ने दोनों रचनाकारों को पुरस्कार के लिए चयन किया है। निर्णायक मण्डल के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य व जितेन्द्र निर्मोही व जेबा रशीद हैं। उन्होंने चयन कमेटी के सदस्यों का भी आभार जताया जिन्होंने संस्था काे सहयोग किया और चयन जैसे मुश्किल काम को अंजाम दिया।