अम्बेडकर भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन आज
फलोदी | भारत र| डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगरपालिका द्वारा अम्बेडकर भवन सहित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन 14 अप्रैल को करवाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष कमला थानवी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2018-19 में अम्बेडकर भवन, मॉडल टायलेट निर्माण, श्मशान एवं कब्रिस्तान, सड़क एवं नाला मरम्मत की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे केके बास विद्यालय के पास भील बस्ती वार्ड 2 में अम्बेडकर भवन, मॉडल टायलेट आदि का शिलान्यास व भूमि पूजन किया जाएगा। अम्बेडकर भवन निर्माण पर 48 लाख, मॉडल टाॅयलेट निर्माण पर 60 लाख, श्मशान एवं कब्रिस्तान में विकास कार्य 25 लाख और सड़क एवं नाला मरम्मत पर 400 लाख रु. व्यय किए जाएंगे। शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पब्बाराम विश्नोई होंगे और अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कमला थानवी करेंगी।