संगोष्ठी में अधिवक्ताओं ने अंबेडकर के सिद्धांतों पर किया मंथन
फलोदी | फलोदी अधिवक्ता संस्थान फलोदी के तत्वावधान में शुक्रवार को डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास ने कहा कि बाबा साहेब महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश व समाज को अागे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें उनके विचारों व जीवनी को आत्मसात करना चाहिए। संगोष्ठी में सिकंदर घोषी, शिविर बोहरा, कमलेश नाहेलिया, अब्दुल मजीद खिलजी, समस्तदीन मंगलिया,महीपाल कोठारी, ताराराम मेघवाल, ललित जोशी, रमेश थानवी, सुरेंद्र विश्नोई, भूराराम मेघवाल, कंवरलाल मेघवाल, सुरेश जोशी, भुपेंद्र भार्गव,मगराज लीलड़, चंदनकुमार, श्रवणकुमार,सदीक खां,सलीम खां, जसवंतसिंह, विजय ओझा सहित कई लोग उपस्थित रहे।