शेखावत का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत: तापू
शेखावत का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत: तापू
ओसियां| भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व सीएम भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर मंगलवार को कस्बे के फलौदी रोड स्थित ओउम बन्ना टाइल्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश तापू ने शेखावत के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शेखावत का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शेखावत के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता भोमसिंह पंवार, किशन राठी, रविंद्रसिंह खींची, पेमाराम बाना सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।