पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलोदी, पीलवा आंचलिक व सोलंकियातला में हुए सड़क हादसे, तीनों में अनहोनी टली

फलोदी, पीलवा आंचलिक व सोलंकियातला में हुए सड़क हादसे, तीनों में अनहोनी टली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी। थाना क्षेत्र के जोधपुर जैसलमेर हाइवे पर खारा गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद टायर पलटने से कार पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी। सूचना पर हैड कांस्टेबल भंवरलाल मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश देवास निवासी एक परिवार के कुछ लोग रामदेवरा में दर्शन कर वापस अपने घर जा रहे थे कि खारा के पास अचानक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी।

पीलवा आंचलिक।| कैंपर के सामने आई नीलगाय

पीलवा आंचलिक। पीलवा गांव बाबा का खेजड़ा हिम्मतनगर में सड़क पर अचानक नीलगाय आने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मोहन सिंह ने बताया कि नहर के क्वार्टर में मैं सोया हुआ था तभी रात्रि के अचानक टक्कर की आवाज सुनकर बाहर देखा तो एक बोलेरो गाड़ी नीलगाय के टकराने से क्षतिग्रस्त हो कर सड़क किनारे पड़ी थी। जाकर देखा तो ड्राइवर सुरक्षित था।

सोलंकिया तला| ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

सोलंकियातला| पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात ट्रक व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही की इससे कोई जनहानि नहीं हुई। कांडला पोर्ट से एक ट्रेलर कोयला भरकर पंजाब जा रहा था। रात 11:30 बजे सेतरावा के सोलंकियातला गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक गांव नेगरडा पुलिस थाना शिव बाड़मेर निवासी फतन खां (25) पुत्र मिजे खां व उसका भाई खलासी मेरदीन खां (20) सुरक्षित बच गए। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...