पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपी रिमांड पर

धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपी रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी | पुलिस थाना फलोदी में शहर में बुजुर्ग व्यक्तियों को बाइक पर बैठाकर लूट करने व एटीएम लेकर पैसे निकालने की धोखाधड़ी करने के मामलों में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को दो दिन के पीसी रिमांड पर लिया। हैड कांस्टेबल रामाकिशन जांगू ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शहर में राह चलते हुए बुजुर्ग व्यक्तियों को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर लूट के मामले में दो युवकों इकबाल पुत्र नसरदीन निवासी रामपुरा मोखेरी व रफीक पुत्र गफूर खां निवासी रामपुरा मोखेरी को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को इन दोनों आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का पीसी रिमांड लिया। वहीं एटीएम में घुसकर मदद करने के बहाने धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के मामले गिरफ्तार किए गए पवन पुत्र जयप्रकाश नाई, किशोर पुत्र मोतीलाला माली व अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार नाई को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन के पीसी रिमांड पर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों के आरोपियों से पूछताछ चल रही है। लूट व धोखाधड़ी से लिए गए पैसों व अन्य सामान की बरामदगी करने के प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं...