पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 दिन पूर्व घर से भगाई नाबालिग को किया दस्तयाब, आरोपी हुआ फरार

5 दिन पूर्व घर से भगाई नाबालिग को किया दस्तयाब, आरोपी हुआ फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर | कुई इंदा फलोदी रोड क्रेशर के पास से पांच दिन पूर्व घर से भगाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने दस्तयाब कर दिया। वहीं आरोपी मौके से भाग गया। बालेसर थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि कुई इंदा क्रशर के पास अस्थाई रूप से डेरे बनाकर रहने वाले एक व्यक्ति ने 12 मई को बालेसर थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 9 मई को उसके छोटे भाई की 14 वर्षीय लड़की व एक अन्य लड़की बकरियां चराने के लिए गई। इसी दौरान दोपहर साढ़े चार बजे एक बोलेरो में सवार होकर आए मगानाथ पुत्र अजानाथ जोेगी निवासी जालोड़ा व दो जने अन्य सवार होकर आए व मेरी पुत्री को जबरदस्ती बोलेरो में डालकर भगा कर ले गए। उसके साथ में छोटी लड़की ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लड़की व आरोपी की तलाश शुरू की। इस पर लड़की को जालोड़ा गांव से दस्तयाब किया। वहीं आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वही लड़की को नाबालिग होने के कारण परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

खबरें और भी हैं...