पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह ने तहसील कार्यालय में लगाईं ठंडे पानी की मशीन

भामाशाह ने तहसील कार्यालय में लगाईं ठंडे पानी की मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह ने तहसील कार्यालय में लगाईं ठंडे पानी की मशीन

लोहावट आंचलिक | लोहावट तहसील कार्यालय में ठंडे पानी की अपर्याप्त व्यवस्था देखकर ऑफिस कानूनगो उगराराम चौधरी ने इस बाबत महादेव मंदिर ट्रस्ट देणोक के अध्यक्ष सुमेर सिंवर से बात कर उन्हें एक ठंडे पानी की मशीन लगाने के लिए प्रेरित किया। भामाशाह सुमेर सिंवर ने 50 हजार की लागत की ठंडे पानी की मशीन लोहावट तहसील कार्यालय में लगवा दी। इसका उद्‌घाटन मंगलवार को तहसीलदार डालाराम पंवार, राजूसिंह भाटी, दानाराम सिंवर , छोटूसिंह चंपावत, देवेंद्र सोलंकी, मुन्नाराम भील, नेनाराम जोरड़, अनोपसिंह ढेलाणा, रूपसिंह देणोक, कोलू मंडल अध्यक्ष कैलाश कड़वासरा, कानूनगो उगराराम चौधरी, ओम भेराजगा, मुनीर अहमद खिलजी, एडवोकेट महीराम राव, जुगतसिंह, गोपाराम, आरआई खेमराज, वीरेंद्रसिंह, अभिषेक ओझा आदि ने किया। मशीन भेंट करने पर उपस्थित आमजन व कार्यालय के स्टाफ आदि ने भामाशाह सिंवर का आभार जताया।

जोधपुर से चेन्नई के लिए हमसफर एक्सप्रेस शुरू होने पर लोगों में खुशी की लहर

कोसाणा | भगत की कोठी से तांबरम के लिए सोमवार को एक नई ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई| इस दौरान ग्रामीण पतासी बाई ने बताया कि जोधपुर जिले के पीपाड़, कोसाणा, खेजड़ला, खवासपुरा, बोरुंदा, खारिया, मालावास, बोयल व कापरड़ा सहित कई गांवों के हजारों लोग आंध्रप्रदेश व चेन्नई में रहते हैं| इन्हें आने-जाने के लिए महीनों पहले टिकट बुक करवाना पड़ता है। अब जोधपुर से चेन्नई के लिए तीसरी ट्रेन शुरू होने से गर्मी की छुट्टियों में चेन्नई की और जाने वाले यात्रियों को लंबी कतार से निजात मिलेगी व प्रतीक्षा सूची में जल्दी नंबर आएगा।

चौधरी के एनएसयूआई का राष्ट्रीय सचिव बनने पर मिठाई बांटी

भीकमकोर | अभिषेक चौधरी को एनएसयूआई का राष्ट्रीय सचिव बनाने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटी । इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव भंवरलाल कावा, गणेश कावा, भगराज पाबड़ा, टीकूराम कड़वासरा, प्रकाश कावा, सुभाष रूपनगर, अशोक खिलेरी मौजूद थे।

अंबेडकर नवयुवक मंडल की बैठक आयोजित

फलोदी | क्षेत्र के मोखेरी गांव में मंगलवार को अंबेडकर नवयुवक मंडल एकां भाटिया व मोखेरी की संयुक्त बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान माणक मेघवाल की अध्यक्षता में हुआ। नवयुवक मंडल एकां भाटिया के अध्यक्ष सुरजनराम व मोखेरी अध्यक्ष सवाईराम ने बताया कि बैठक में सामाजिक कुरीतियों, नशा प्रवृत्ति के साथ साथ युवाओं में राजनैतिक समझ विकसित करने काे लेकर चर्चा की गई। डीएस एमएम जिला संयोजक मोडा राम मेघवाल व जीवनराम भील ने कहा कि युवाओं को शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों को त्याग करने के साथ साथ नशीली प्रवृत्तियों से भी दूर रहना चाहिए। बैठक भूरा राम परिहार, भैराराम मकवाना, लाखा राम कटारिया, अनोप मेघवाल, ओमप्रकाश मूलावत,किरण मेघवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विकास अधिकारी गर्ग का किया स्वागत

भोपालगढ़ | भोपालगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी ललित कुमार गर्ग का फलोदी में ट्रांसफर होने पर मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में भोपालगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर विदाई दी। कनिष्ठ लिपिक श्रीपाल चौधरी ने बताया कि गर्ग का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। गर्ग भोपालगढ़ पंचायत समिति में 2 वर्षों कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की हर संभव मदद की व ईमानदारी से काम किया। इस दौरान जियाराम विश्नोई, बिजलीघर कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष रामकुमार, स्वच्छ भारत अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल शर्मा, गजेंद्रनाथ, मनोहर परिहार, प्रदीप चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में हुई 45 मरीजों की जांच

बालेसर | ग्राम पंचायत केरू में मंगलवार को श्री बीएल मेमोरियल स्कूल केरू में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। शिविर में डॉक्टर अंकित राठी ने अस्थमा, एलर्जी एवं श्वास से जुड़े 45 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाई दी। इस मौके दीपाराम मेघवाल, एमआर चौधरी, मदन चौहान, ढेलड़ी बाई, हनुमानराम चौहान, हनुमान चौधरी, लूंबाराम राजवा, सुमेर बेनीवाल, धीरज शर्मा, धीरज आचार्य, बुधे खां, डीके गण्डेर सहित कई लोग उपस्थित थे।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

भोपालगढ़ | कस्बे के उपखंड कार्यालय में मंगवार को सभी विभागों के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी रामानंद शर्मा की अध्यक्षता हुई बैठक में कार्यवाहक तहसीलदार डॉक्टर कैलाश इनानिया ने बताया कि एसडीएम ने भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी गांवों में समय पर पेयजल की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. एमएल कटारिया को चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के साथ ही अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समय पर उपचार दिलाने की बात की। साथ ही सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रमेश पंवार से पेंशन योजनाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ने वाले पात्र परिवारों के की जानकारी भी मांगी गई। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय पर न्याय आपके द्वार शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। बैठक में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. एमएल कटारिया, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी खियाराम लोहिया, कार्यवाहक तहसीलदार डॉ. कैलाश इनानिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रमेश पंवार,सूचना विभाग की ममता चौहान, शिशुपाल जाखड़ उपस्थित थे।

सत्य भारती स्कूल में समर कैंप आयोजित

सोइंतरा | लूणी क्षेत्र के लोहड़ी देजगजरा गांव स्थित सत्य भारती स्कूल में समर कैंप का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कंप्यूटर शिक्षा, खेलकूद, मेहंदी, रंगोली, नृत्य कला व तीन दिन तक योग अभ्यास करवाकर सभी को जीवन के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान सत्य भारती अभियान के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं ने अनपढ़ अभिभावकों को साक्षर करने का संकल्प लिया। इस दौरान महेंद्रसिंह, सीता चौधरी सहित समस्त स्टाप मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...