पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व शिविर में फरियादियों के प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण

राजस्व शिविर में फरियादियों के प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जिले के विभिन्न अंचलों से

धुंधाड़ा | जिले के धुंधाड़ा कस्बे में मंगलवार को ‘न्याय आपके द्वार’ शिविर में ग्रामीणों को पुराने पट्टे नहीं मिले। इसे लेकर शिविर का निरीक्षण करने के लिए वहां पहुंचे राजस्व बोर्ड के चेयरमेन वी. श्रीनिवास के समक्ष ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 14 विभागों के अफसर मौजूद थे इसके बावजूद काम नहीं हो रहे है। विशेष कर पुराने पट्टे लेने के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा हैं। वहीं मौके पर मौजूद गांव की सरपंच ज्योत्सना पटेल ने कहा, कि पुराना रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, इसलिए पट्टे जारी करना मुश्किल है। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद श्रीनिवास ने वहां मौजूद कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि यदि शिविर में लोगों के काम नहीं हो रहे है तो दुबारा शिविर लगाया जाए। शिविर में 15 से अधिक विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सुबह 9 बजे एसडीएम अयूब खान और अन्य विभागों के अधिकारी पहुंच गए और 11 बजे कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर भी आ गए। उन्होंने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पूछा, मगर अधिकारी तैयार नहीं थे। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दोपहर बाद राजस्व बोर्ड के चेयरमैन वी. श्रीनिवास भी पहुंचे। बाड़मेर दौरे पर जाने से पहले उन्होंने शिविर का जायजा लिया । श्रीनिवास ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि 21 साल पहले वो आये थे, मगर अब तो पूरा कस्बा ही बदल गया है। शिविर में शाम चार बजे विधायक जोगाराम पटेल भी पहुंचे और पेंशन के पीपीओ बांटे।

फलोदी। क्षेत्र की बैंगटी कला में मंगलवार को राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार जैन ने बताया कि शिविर में 30 वर्ष बाद नाम शुद्धिकरण होने से गाजी खां गनी बन गया। शिविर में एसडीएम द्वारा 11 पुराने प्रकरणों सहित 101 प्रकरण तथा तहसीलदार ने 433 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में तहसीलदार केसरसिंह, सरपंच रहमतुल्लाह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बालेसर । ग्राम पंचायत जीयाबेरी में आयोजित न्याय आपके द्वार शिविर में 23 उपभोक्ताओं को हाथों हाथ बिजली कनेक्शन जारी किए गए। एसडीएम श्रवणसिंह राजावत ने बताया कि शिविर में जोधपुर डिस्कॉम के बालेसर एईएन ऑफिस ने 23 उपभोक्ताओं को हाथों हाथ बिजली कनेक्शन जारी करने के आदेश दिए। इन 23 उपभोक्ताओं को बालेसर प्रधान बाबूसिंह इंदा, एईएन आरके सोनी, बीडीओ गणपतलाल सुथार ने मीटर वितरित किए । वही शिविर में डिस्कॉम से जुड़े कुल 12 प्रकरण का निस्तारण किया गया । इस मौके राजस्व से जुड़े दर्जनों प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।

ओसियां। ग्राम पंचायत धुंधाड़िया में मंगलवार को न्याय आपके द्वार अभियान का प्री कैम्प का आयोजन किया गया। तहसीलदार आईदान पंवार ने बताया कि कैम्प में कुल 59 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व, नकल, खाता दुरुस्ती, नामांतरण सहित अन्य मामले शामिल है। इस दौरान राजस्व, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आयोजना, कृषि, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। वही बुधवार को थोब ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। सारणनगर में प्री कैम्प का आयोजन होगा।

जाखण। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत पूनासर में शिविर आयोजित किया गया। ओसियां एसडीओ गोपाल परिहार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण किया गया। शिविर में नामांतरकरण के 25, बंटवारा के 4, हकतर्क के 6, जन्म प्रमाण के 20, मृत्यु प्रमाण पत्र के 3 सहित कुल 50 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 4 ट्राई साइकिलें वितरित की गई। उज्जवला योजना के तहत 39 गैस कनेक्शन जारी किए गए। महिला बाल विकास विभाग ने केंद्रों के लिए 10 सेट कटोरी चम्मच वितरित किए। शिविर में राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षु आकांक्षा बैरवा, तहसीलदार महावीरसिंह जोधा, विकास अधिकारी आईदानसिंह सोलंकी, बापिणी प्रधान कमु कंवर, उप प्रधान भागीरथ मदेरणा, पूनासर सरपंच डिम्पल चौधरी, पूनासर खुर्द सरपंच सुगन कंवर सहित संबंधित विभागोंं के अफसर मौजूद थे।

देचू। ग्राम पंचायत कोलू पाबूजी में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम चंद्रशेखर भंडारी ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग के धारा 136 के 54, धारा 53 के दो , धारा 81 के 6, धारा 212 के 3 एवं 11 पुराने प्रकरण निस्तारित किए गए। नामांतरण के 80, खाता दुरुस्त के 54, खाता विभाजन के 1 प्रकरण, 60 राजस्व नकलें, 22 पेंशन प्रकरण की जांच, 4 भूमि प्रमाण पत्र जारी, चिकित्सा विभाग के द्वारा चार दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण, श्रम विभाग ने 3 श्रमिक कार्ड का वितरण, 3 छात्रवृत्ति, डिस्कॉम ने 27 घरेलू बिजली कनेक्शन जारी किए, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 20 अपील स्वीकृत किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 आवास पूर्ण, उज्ज्वला योजना के तहत 14 घरेलू गैस कनेक्शन किया गया। इस दौरान देचू विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी, प्रधान हेमाराम कुमावत सहित कई राजस्व के अधिकारी व अन्य विभागो के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

बाप। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत देदासरी में मंगलवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में राजस्व विभाग के कुल 354 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जनता जल योजना के तहत बने नलकूप का ठीक करवाया गया। 10 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 5 पेंशन के पीपीओ जारी किये गये। 6 पशु पालकों के 20 पशुओं के बीमा आवेदन लिए गए। शिविर में तहसीलदार भंवरलाल, बीडीओ डॉ. दीपक कुमार, जीएसएस कानसिंह की सिड अध्यक्ष मगसिंह भाटी सहित कई विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

कापरड़ा। पालासनी में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी एसडीओ रोहित कुमार ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग ने 10 बंटवारे, 29 नामांतरण, डिस्कॉम ने 55 आवेदनों का निस्तारण किया। पंचायत राज विभाग ने 150 आवासीय भूमि आवंटन कर पट्टे वितरण किए गए। रसद विभाग ने राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया। उज्ज्वला योजना के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। शिविर में प्रशिक्षु आरएएस हीना सांखला, तहसीलदार श्रवण सिंह, समाजसेवी भंवरलाल गोदारा, सरपंच शकुंतला गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर लिंकन, कनिष्ठ सहायक देवलाल मीणा, बंशीलाल माली, पंचायत सहायक अमृतलाल सहित कई लोग मौजूद थे।

पीलवा | पंचायत समिति लोहावट की ग्राम पंचायत फतेहसागर पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकास अधिकारी आईदानसिंह ने बताया कि बुधवार को अटल सेवा केंद्र पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर मे नामांतरण, हकतर्कनामा, बंटवारा, खाता दुरुस्ती, खाता विभाजन, रास्ता के लिए प्रस्ताव राजस्व नकलें, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन सहित कई विभाग की विभिन्न समस्याओं का हाथोहाथ समाधान किया जाएगा।

फलोदी

जाखण

बालेसर

कापरड़ा

खबरें और भी हैं...