शाकद्वीपीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच फलौदी ने दो रन से जीता
जयपुर. शाकद्वीपीय क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच के विजेता फलौदी के खिलाड़ी ट्रॉफी व अतिथियों के साथ।
भास्कर संवाददाता | जयपुर
शाकद्वीपीय विकास संस्थान की ओर से शाकद्वीपीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच फलौदी ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। केएल सैनी स्टेडियम में हुए मैच में विजेता टीम फलौदी को ट्रॉफी व 25 हजार रुपए नकद और सभी को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। वहीं, उपविजेता जोधपुर टीम को ट्रॉफी व 15 हजार रुपए, सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने व सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को नकद राशि दी गई। मुख्य अतिथि जयपुर महापौर अशोक लाहोटी और आरसीए के पूर्व उपाध्यक्ष विमल शर्मा थे। फाइनल विजेता टीम फलौदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 123 रन बनाए।
जोधपुर टीम स्कोर का चेस करते हुए आठ विकेट पर 121 रन बनाकर आल आउट हो गई। फलौदी टीम ने फाइनल जीता। जोधपुर टीम के कुशल शर्मा मैन आॅफ द सीरीज रहे। वहीं, मैन आॅफ द मैच हेमंत शर्मा, बेस्ट बैट्समैन अंकुर शर्मा व बेस्ट बॉलर अंशुमन व्यास रहे। एंपायरिंग शशांक जैन, हेमंत ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके। आशीष पंचोली व कमेंट्री हेमंत व्यास ने की। फाइनल मैच का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। फाइनल मैच के दौरान बेस्ट चाइल्ड ड्रेसअप, बेस्ट कपल, अर्ली अराइवल, सहित विभिन्न पुरस्कार दिए। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और लक्की ड्राॅ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समाज के व्यक्तियों ने मैच के दौरान सिक्स लगाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि से सम्मानित किया गया। लीग के आयोजन में सभी सहयोगियों और स्पोन्सर्स का धन्यवाद दिया। इस दौरान समाज के सभी प्रमुख व्यक्ति और युवा मौजूद रहे।
जोधपुर टीम के कुशल शर्मा रहे मैन आॅफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन अंकुर शर्मा व बेस्ट बाॅलर रहे अंशुमन व्यास