कुसुम व दीपिका को आज बांटेंगे सहायता राशि
भोपालगढ़ | कस्बे में मेघवाल समाज के दंपत्ति की होली की शाम को अपने ससुराल जाते समय बीच सड़क हादसे में दम तोड़ने के बाद दो छोटी बालिका कुसुम व दीपिका की देखभाल के लिए युवा कार्यकर्ताओं ने 5 लाख की सहायता राशि एकत्रित की। जो राशि रविवार को शाम 5 बजे उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में सुपुर्द की जाएगी। समाजसेविका यशोदा लक्ष्मणराम चौधरी व गणपतराम मेघवाल ने बताया कि यह राशि रविवार को कस्बे के अंबेडकर सर्किल के सामने सादा कार्यक्रम आयोजित कर उनके खाते में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व परिजनों की मौजूदगी में सौंपी जाएगी।
उचियारड़ा ने ली प्रजापत समाज की बैठक
देचू | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव करणसिंह उचियारड़ा ने शनिवार को प्रजापत मोहल्ला स्थित श्रीयादे माता मंदिर में प्रजापत समाज के लोगों की बैठक ली। बैठक में देचू, भोजाकोर, पीलवा, दयाकौर, कुशलावा, कड़ाऊ, बुड़किया, आसरलाई, खीयासरिया, चौरड़िया, चांदसमा सहित दो दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे। बैठक को उचियारड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर प्रजापत समाज को उचित पद दिलाया जाएग, तथा प्रजापत समाज के सम्मान की हर हाल में रक्षा की जाएगी। बैठक में रामूराम प्रजापत, सवाईराम, प्रेमाराम, अंबाराम, कान्हाराम आदि मौजूद थे।
कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
बिलाड़ा | विभिन्न मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के ओर से उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़ को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने ज्ञापन में कैडर स्ट्रेंथ का रिव्यू, कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के शेष पदों पर शीघ्र भर्ती करने, गृह जिले में स्थानातंरण करने की व्यवस्था करने, अनुकंपा नियुक्ति में लगे कनिष्ठ लिपिक को टंकण परीक्षा से राहत प्रदान करने, जॉब चार्ट सहित कई मांगें रखी। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी भी दी की यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कई कर्मचारी मौजूद थे।
बापिणी | पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन का समर्थन किया है। शनिवार को कर्मचारी संगठन ने आंदोलनरत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विकास अधिकारी आईदानसिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम राव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के दौरान भोमसिंह भाटी, भागीरथ गर्ग, मयंक बेनीवाल, किशोर, बुद्धि देवी, मूलाराम, त्रिलोकसिंह आदि मौजूद थे।
पशुओं के लिए बन रही है पानी की हौद
बरसिंगोें का बास | फलोदी क्षेत्र की सबसे बड़ी ओरण भूमि जो 62 सौ बीघा में फैली हुई है जो बरसिंगोें का बास स्थित है। इस ओरण गोचर भूमि में हजारों पशु व पक्षी विचरण करते है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते है। इस गर्मी में पानी की किल्लत देखकर ठेकेदार गोमंदराम सियाग ने अपने निजी खर्चे से पानी की हौद बनानी शुरू कर प्रतिदिन 5 किमी दूर नलकूप से टैंकर द्वारा पानी भरने का संकल्प लिया व अब निर्माणाधीन पानी की हौद का नींव का भाग पूरा हो गया है। इसमें सुमेर सेंवर, राजूसिंह भाटी, तिलोकाराम, नरूराम सहित युवा मदद कर रहे हैं।
इनामी अपराधी को भोजासर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आऊ | भोजासर पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे इनामी अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। भोजासर थानाधिकारी पर्वतसिंह भाटी ने बताया कि लोहावट व बाप थाने के वांछित अपराधी कालीराणा नगर निवासी तेजाराम पुत्र मोहनराम विश्नोई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। मोहनराम पर जोधपुर ग्रामीण एसपी द्वारा इनाम घोषित कर रखा था। अपराधी को लोहावट थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इस दौरान बाबूलाल नीर, ऊर्जाराम, सहीराम, प्रकाश, भरमलराम, बाबूराम, राकेश, भागीरथ, अशोक कुमार, मनोज कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।