नाथूराम गोडसे को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि
लोहावट आंचलिक | नाथूराम गोडसे के 107वें जन्मदिन पर शनिवार को विशनावास स्थित नई सड़क क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान रामेश्वर महादेव मंदिर के पास रामकुमार खीचड़, देवाराम ढाका, कैलाश खीचड़, पारस ईशरवाल, अनिल तुलछाणी, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश गोदारा, फरसाराम गोदारा, श्रवण कुमार राहड़ आदि ने गोडसे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गुलेच्छा के निधन से शोक की लहर
खीचन | समाजसेवी व भामाशाह मूलचंद गुलेच्छा (80) पुत्र मानमल गुलेच्छा का शनिवार दोपहर में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। उनके निधन से आस-पास के गांव में शोक की लहर छा गई।
स्कूलें क्रमोन्नत होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
बालेसर | ग्राम पंचायत हनवंत नगर के राजस्व गांव भानगढ़ के उप्रा से माध्यमिक में क्रमोन्नत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। भाजपा के बालेसर मंडल अध्यक्ष रेवतसिंह इंदा ने बताया कि राऊप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व विधायक बाबूसिंह राठौड़ का आभार जताया है।
शेरगढ़ | राउप्रावि खिरजा फतेहसिंह को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सरपंच सौभागसिंह राठौड़, वार्ड पंच हेमसिंह, रामचंद्र सुथार, सोहनसिंह इंदा, माणकराम, रेवतराम मेघवाल, पेमाराम राव, पुरखाराम देवासी, जालमसिंह आदि ग्रामीणों ने विधायक बाबूसिंह राठौड़ का आभार जताते हुए एक-दूसरे को गुड़ खिला खुशी का इजहार किया।
शेरगढ़ | मुख्यमंत्री के बजट घोषणा की पालना में शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3 राउप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया। इसके संबंध में माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के उप निदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत राउप्रावि खिरंजा फतेहसिंह, राउप्रावि कौशलसिंह का बेरा हनवंत नगर व राउप्रावि भानगढ़ (बालेसर) को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया। जहां सत्र 2018-19 के तहत कक्षा प्रथम वर्ष में कक्षा 9 व द्वितीय वर्ष में कक्षा दसवीं प्रारंभ होगी। स्कूलें क्रमोन्नत होने पर बच्चों व ग्रामीणों ने खुशी जताई।
पीपाड़ शहर | सरकार के वर्ष 2018-19 के बजट में घोषित 29 राउप्रावि को घोषणा अनुसार रामावि में क्रमोन्नत किया। क्रमोन्नत स्कूल में पीपाड़ शहर ब्लॉक के मादलिया ग्राम पंचायत के राउप्रावि सोवनिया व बोयल ग्राम पंचायत के राउप्रावि जसपाली को रामावि में क्रमोन्नत किया। दोनों स्कूलों को क्रमोन्नत करने की बहुत लंबे समय से मांग की जा रही थी। वहीं ग्रामवासियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाइयां दी। नव क्रमोन्नत स्कूलों में सत्र 2018-19 में कक्षा 9 में प्रवेश प्रारंभ होगा।
जोधपुर प्रांत में चलेगा सदस्यता अभियान : बुड़किया
बाप | अखिल भारतीय विद्या परिषद बाप सामाजिक अनुभूति अनुभव कथन बैठक शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर बाप में आयोजित की गई। संयोजक राजीव विश्नोई ने बताया कि जोधपुर प्रांत में 10 से 20 मई तक सामाजिक अनुभूति अनुभव कार्यक्रम चलाया गया। बाप इकाई में भी 14 से 20 जून तक बाप में भी उक्त कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव ढाणियों का दौरा कर ग्रामीणों के जीवन को समझा व उसकी वास्तविक अनुभूति भी की। प्रांत मंत्री जितेंद्रसिंह बुड़किया ने कहा कि जोधपुर प्रांत मेंं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जुलाई माह में दो लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री मांगीलाल, वीरमसिंह सनावड़ा, लक्ष्मण चावड़ा, जिला छात्रा प्रमुख जयश्री व्यास, जिला संयोजक एसएफडी श्याम विश्नोई, आईदानसिंह, कमला गोस्वामी, पूनम व्यास, सीमा, राजू पालीवाल, हिम्मतसिंह, मेघराज खत्री, कैलाश विश्नोई, किशन तंवर, कमल विश्नोई, घनश्याम चारण, विकास विश्नोई, कुलदीप चारण आदि मौजूद थे।
गोदारा को जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
हरलाया | जोधपुर कृषि मंडी चेयरमैन जगराम विश्नोई के पिता व वन्यजीव प्रेमी रिड़मलराम गोदारा के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने सिरमंडी में आयोजित शोकसभा में शिरकत कर गोदारा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यमंत्री व भोपालगढ़ विधायक कमसा मेघवाल, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, कृषि मंडी डायरेक्टर दिलीप सोनी, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह भीकमकोर, हनुमान सोनी, अमरचंद श्रीमाली, पंसस ओमप्रकाश तापू, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के चंद्राराम विश्नोई, देवाराम जाणी, गणपतराम गोदारा, जगदीश गोदारा, गोपीलाल सियाक, सुखराम, बाबूलाल भादू, सुभाष कांवा आदि मौजूद थे।
भादू व खीचड़ ने दी शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना
हरलाया | रूपनगर में जाणी परिवार में रिटा. एसआई मगनाराम जाणी की प|ी व तेजाराम व चैनाराम जाणी की माताजी के निधन पर शनिवार को फलोदी प्रधान अभिषेक भादू, जलदाय विभाग रि.चीफ रामाकिशन खीचड़, मोमराज डारा, मांगीलाल ईशरवाल दयाकौर, ओमप्रकाश राव, दीपक चौहान, हरलाल पूनिया, उम्मेदसिंह, बाबूराम जांगू, महेश जाणी, मांगीलाल जांदू, एसएचओ किशनलाल, प्रतापसिंह भेड़, विजयसिंह पीलवा, ओमप्रकाश सिधाणी, पूनाराम सारण, केशुराम भलूराम खीचड़, राकेश शंकर माचरा, लादूराम खोखर, छोगाराम बांगड़वा ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।