पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन 21 से, ज्ञापन साैंपेंगे

भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन 21 से, ज्ञापन साैंपेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी | भारतीय किसान संघ विभिन्न मांगों को लेकर 21 से 24 मई तक तहसील स्तर व 25 मई काे जिला स्तर पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। किसान संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास व आंदोलन प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि संघ के नेतृत्व में 21 से 24 मई तक किसान संघ की 19 शाखाओं द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 25 मई को जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर शीघ्र ही सरकार द्वारा इन मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय अधिवेशन बुलाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र व्यास, तहसील उपाध्यक्ष किशन पालीवाल मौजूद थे।

जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष व्यास व आंदोलन प्रमुख सिंवर।

1800 ग्राम इकाइयों का होगा गठन

आंदोलन प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि जोधपुर जिले में संघ द्वारा 1800 ग्राम इकाइयों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम इकाई में 11 सदस्य होंगे। इनका गठन अक्टूबर तक कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया कि ग्राम इकाइयों के गठन से संगठन मजबूत होगा व ग्राम स्तर पर ही संगठन द्वारा समस्याओं काे सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे।

ये हैं मांगें

सभी फसलों का लागत आधारित लागत मूल्य तय कर अंतर राशि(भावांतर/मूल्यांतर) भुगतान योजना लागू की जाए, समर्थन मूल्य से नीचे फसल बिकने को अपराध की श्रेणी में लाया जाए, फसल बीमा के केद्रांश, राज्यांश व किसान के प्रीमियम हिस्से को मिलाकर किसान कोरपस फंड योजना लाई जाए, कृषि आदान की लागत को नियंत्रित करने की नीति लाई जाए, कृषि के लिए किफायती दरों पर डीजल उपलब्ध करवाया जाए, किसानों को ऋण मुक्ति दिलाने की ठोस योजना लाई जाए, कृषि के लिए 8 घंटे मुक्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए, डार्क जोन क्षेत्र में किसानों को कुआं बनाने पर लगी रोक हटाई जाए, यूटीलिटी वाहनों को ग्रीन प्लेट की अलग श्रेणी बनाकर टोल से छूट दी जाए, सामान्य कृषि कनेक्शन में आवेदन पर आधारित वरीयता को मांग पत्र जमा होने के आधार पर किया जाए।

खबरें और भी हैं...