सड़क निर्माण का शिलान्यास व फायर स्टेशन का लोकार्पण आज
फलोदी| मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास 20 मई को किया जाएगा। ईओ नगरपालिका अविनाश शर्मा ने बताया कि मलार रोड की मरम्मत व निर्माण कार्य का शिलान्यास सुबह 9 बजे होगा। इसके अलावा 24.30 लाख की लागत से नवनिर्मित फायर स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रमों मुख्य अतिथि विधायक पब्बाराम विश्नोई होंगे और अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कमला थानवी करेंगी।
सम्मान समारोह निरस्त
फलोदी| प्रोगेसिव फोरम फलोदी के तत्वावधान में 20 मई को होटल लाल निवास में होने वाला डॉ. कांति जैन अभिनंदन समारोह स्थगित हो गया है। फोरम अध्यक्ष डॉ. हीरालाल सोनी ने बताया कि खीचन के मूलराज गोलेच्छा जैन के असामयिक निधन के कारण समारोह स्थगित किया गया है।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत आज
फलोदी| पूर्व सांसद जसवंतसिह विश्नोई के राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बनकर रविवार को जोधपुर आगमन पर सुबह 10 बजे सर्किट हाऊस में स्वागत किया जाएगा। फलोदी प्रधान अभिषेक भादू ने बताया कि विश्नोई के स्वागत के लिए फलोदी व आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रविवार को जोधपुर जाएंगे।
सिंधी गायन प्रति. आज
जोधपुर| राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर व जय झूलेलाल सोसाइटी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर में सिंधी आइडल निशुल्क सिंधी गायन प्रति. 20 मई को सुबह 10 बजे चौहाबो 16 सेक्टर स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में होगी। सोसायटी के राम तोलानी व अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी और सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 10 जून को प्रेमप्रकाश आश्रम अजमेर में होगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार व तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए है।