नगरपालिका की स्वामी विवेकानंद नगर आवासीय योजना में भूखंडों का आवंटन की लाटरी 21 मई को सुबह 10 बजे पालिका टाउन हॉल में निकाली जाएगी। ईओ अविनाश शर्मा ने आवेदकों से अधिकाधिक संख्या में इस अवसर पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है। यह आवासीय कॉलोनी देचू-पोकरण रोड के पश्चिम दिशा में है। इसके लिए पालिका ने बैंक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए थे। योजनांतर्गत 25 गुणा 50 फीट साइज के 167 भूखंडों का आवंटन किया जाना है।
शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 18 तक बैंकों के माध्यम से पालिका को 5049 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल की यह प्रथम आवासीय कॉलोनी है जिसमें भूखंडों की लाटरी निकाली जा रही है। कॉलोनी को लेकर आवेदकों में काफी उत्साह रहा। इसके लिए पालिका ने आईसीआईसीआई बैंक के फलोदी व जोधपुर शाखा के माध्यम से आवेदन पत्र का विक्रय करवाया और जमा करवाए। लाटरी के अवसर पर जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि व पार्षद मौजूद रहेंगे।
अंतिम तिथि 5049 आवेदन पत्र प्राप्त हुए