मृतकों के परिजनों को सहायता राशि वितरित
शेरगढ़ | दुर्घटनाओं में मौत होने पर क्षेत्र के दो परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर भंडारी व तहसीलदार दिनेश आचार्य द्वारा 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। सोहनगढ़ (साई) निवासी रावतराम पुत्र नेमाराम मेघवाल की 1 साल पूर्व अग्निकांड से मौत हो गई थी। इस पर उनकी माता सायर देवी प|ी नेमाराम मेघवाल को 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार एक सड़क हादसे में सोइंतरा निवासी प्रतापाराम की मौत हो गई थी इस पर उनकी माता झमु देवी प|ी हीराराम जाट को भी 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
फलोदी में राजपूत समाज की बैठक आज
फलोदी | राजपूत समाज की आम बैठक रविवार सुबह 11 बजे अध्यक्ष कुंभसिंह पातावत की अध्यक्षता में आयोजित होगी। राजपूत समाज के आम व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में सामाजिक सामंजस्य व विकास के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
डांगियावास ब्लॉक अध्यक्ष का किया स्वागत
बिलाड़ा | डांगियावास ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बिलाड़ा आगमन पर भावी ग्राम पंचायत सरपंच पूनाराम चौधरी का कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें। इस मौके मदनलाल धोबी, अमराराम मेघवाल, सुखेदव देवासी जैतीवास, संदीप जांगिड़ आदि मौजूद थे।
भामाशाह ने बाजार में लगाया वाटर कूलर
लोहावट आंचलिक | विशनावास में लूंबाराम सर्किल से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर शनिवार को भामाशाह पूर्व सरपंच रामचंद्र राठी ने जलमंदिर बनाकर एक वाटर कूलर लगवाया। गौरतलब है कि भीषण गर्मी में कस्बे के इस तरफ के बाजार में पानी की कोई सार्वजनिक व्यवस्था नहीं थी। बाजार में आने वाले ग्रामीण, महिलाएं पानी के लिए बोतल लेकर इधर-उधर पानी की तलाश में घूमते नजर आते थे। ग्रामीणों को गर्मी में इस तरह ठंडे पानी के लिए घूमते देख पूर्व सरपंच राठी ने राधेकृष्ण जलमंदिर बनाकर पांच हजार लीटर क्षमता की उसमें ठंडे पानी की मशीन लगाईं। इस दौरान हरिशंकर राठी, व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्रप्रकाश राठी, भैरूसिंह राजपुरोहित, शिवप्रकाश शर्मा, चैनाराम ढाका, ठाकरराम मेघवाल, भंवरलाल जाणी, संतोष राठी, जगदीश कड़वासरा, सुरेंद्र जगुवाणी, जतन लोहिया व गणेश लोहिया आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मशीन का उद्घाटन किया।
शिविर में 53 महिलाओं की हुई नसबंदी
बालेसर | कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। मेल नर्स रामप्रसाद ने बताया कि शिविर में 58 महिलाओं ने पंजीयन करवाया था, जिसमें से 53 महिलाओं की नसबंदी की गई। इस मौके डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. कमलकांत, इलिअम्मा, शैली जार्ज, राहुल गौड़, श्यामसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।
राठौड़ शेरगढ़ के नए बीडीओ, कार्यभार संभाला
शेरगढ़ | पंचायत समिति शेरगढ़ के नए विकास अधिकारी 58 वर्षीय महावीरसिंह राठौड़ ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाओं को गरीब वर्ग तक पहुंचना व सामाजिक सुरक्षा, आवास योजना, श्रमिक कल्याण व स्वच्छता आदि को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। राठौड़ गांव रावा कुचामन सिटी (नागौर) हाल बीजेएस जोधपुर निवासी है। वे पिछले 35 सालों से राजकीय सेवाएं दे रहे हैं। वे यहां बापिणी से पाली जिले की पंचायत समिति रानी से आदेश की प्रतीक्षा के बाद शेरगढ़ आए हैं। राठौड़ के शेरगढ़ आगमन पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष हनुमान शर्मा, महावीर प्रसाद आर्य, जोगेंद्रसिंह चौहान, चंद्रभान, मालाराम व भूंगरा के सरपंच प्रेमाराम देवासी ने स्वागत किया।
कोसाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
कोसाणा | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शनिवार को कांग्रेस को मिली सफलता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कांग्रेस महासचिव सुरेश कुराड़ा ने बताया कि इस दौरान सोनू विश्नोई, जितेंद्र गहलोत, प्रभुराम सियाग, प्रवीण लोहार, सुभाष विश्नोई, नीतेश पुरी, प्रवीण कुमार, पूजा, सुशीला, निरमा गोदावरी, आयुष कुराड़ा व पूनम सियाग आदि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए जुलूस निकाल पटाखे फोड़े।
पीपाड़ शहर : शिविर में 150 लोग हुए लाभान्वित
पीपाड़ शहर | बोन एंड जॉइंट हॉस्पिटल की ओर से शनिवार को ओसवाल भवन में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 150 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाह ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सत्यनारायण शर्मा, लादूनाथ चौकड़ी, जुगल चांडक, राजू भाई शर्मा, वीरेंद्र दाधीच, हनुमान प्रसाद शर्मा, जयनारायण जांगिड़, करणाराम माली, चंद्रशेखर व्यास, प्रभाकर टाक, अनिल, अमराराम, शरीफ छीपा, राधेश्याम शर्मा, मांगीलाल देवासी कैलाश आर्य, मनमोहन राठी आदि ने सेवाएं दी।
बीडीओ ने ली कार्मिकों की बैठक, दिए दिशा-निर्देश
बापिणी | विकास अधिकारी आईदान सिंह सोलंकी ने शनिवार को समिति कार्यालय में समिति कार्मिकों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में न्याय आपके द्वार शिविर, वर्ष 2018-19 का प्लान व बैठक कार्रवाई की प्रति, राजस्थान संपर्क में दर्ज बकाया प्रकरणों का जवाब, एमएलए व एमपीलेड, जिला परिषद, पंचायत समिति स्तर से स्वीकृत कार्यो की प्रगति रिपोर्ट, आवास योजनाओं में वर्ष 2016-17 व 17-18 की प्रगति रिपोर्ट तथा मनरेगा की समस्त रिपोर्ट को लेकर विकास अधिकारी सोलंकी ने कार्यालय स्टाफ, ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ लिपिकों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शेरगढ़ : पंचायतीराज कर्मचारी 21 से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, सौंपा ज्ञापन
शेरगढ़ | राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर 21 से 23 मई तक पंचायतीराज विभाग शेरगढ़ के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उपशाखा शेरगढ़ के अध्यक्ष हनुमान शर्मा के नेतृत्व में विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि पंचायतीराज मंत्री के सान्निध्य में राजस्थान सरकार द्वारा 24 जून, 2017 को पंचायतीराज सेवा परिषद की मांगों के संबंध में लिखित समझौता किया गया था। करीब 1 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी उक्त समझौते को लागू नहीं किया। सेवा परिषद के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सेवा परिषद के तीनों संवर्गों आरडीएस, पीईओ व वीडियो के सदस्य 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।