फलोदी | भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की बैठक डाक बंगला में विस्तारक विक्रमसिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विस्तारक विक्रमसिंह ने संगठन के पदाधिकारियों सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने का आह्वान करते हुए पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, शहर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार माली, बाबूलाल सुथार, राजेश सोनी, नेमीचंद माली, अर्जुन प्रजापत, देवकिशन सोनी, सवाई माली, नखतपुरी, अशोक सुथार, सूर्यप्रकाशसिंह, राजेश माली, हनुमानाराम, श्रवण माली, प्रेमपुरी, तेजाराम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।