पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्मैक सहित सप्लायर युवक गिरफ्तार

स्मैक सहित सप्लायर युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्युज| लोहावट आंचलिक

लोहावट पुलिस ने मंगलवार शाम को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक सप्लायर को स्मैक सहित गिरफ्तार किया। फलोदी सीओ हरफूलसिंह ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत द्वारा जिले भर में स्मैक सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे “स्मैक मुक्त जोधपुर’ अभियान के तहत मंगलवार शाम को लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल गोपीकिशनसिंह, जितेंद्र, प्रदीपकुमार, किशनाराम, कन्हैयालाल व महिला कांस्टेबल शांति की टीम गश्त पर थी। तभी कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर पहुंचने पर टीम को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि स्मैक का एक बड़ा सप्लायर ओमप्रकाश पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी मोरिया जो लोहावट व मोरिया में बड़े पैमाने पर युवकों को स्मैक सप्लाई करता है। ओमप्रकाश के लोहावट की तरफ स्मैक सप्लाई करने के लिए आने की संभावना है। पुख्ता सूचना पर पुलिस ने मोरिया गांव में लोहावट चौराहे पर नाकेबंदी की। थोड़ी देर बाद मोरिया गांव की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार युवक वापस घूम कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दस्तयाब किया व नाम पूछा तो अपना नाम ओमप्रकाश बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.59 ग्राम स्मैक बरामद की। युवक को एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। जांच फलोदी थाने के उप निरीक्षक हनुमानराम विश्नोई को सौंपी।

लोहावट आंचलिक. स्मेक सहित सप्लायर युवक गिरफ्तार किया गया।

डेढ़ महीने में पांचवां सप्लायर पकड़ा

गौरतलब है कि एसपी द्वारा शुरू किए गए स्मैक सप्लायरों के खिलाफ इस अभियान में लोहावट पुलिस ने मात्र डेढ़ महीने में ही ओमप्रकाश सहित पांचवें बड़े स्मैक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित की पुलिस के बड़े अधिकारियों ने सराहना की।

खबरें और भी हैं...