आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली
आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली
फलोदी। विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण गुरुवार को सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि फलोदी शहर, खीचन, शिवसर व आसपास के क्षेत्र,33 केवी सदावता के सदावता, बिठड़ी, कुंडल, कापड़ीसर, 33 केवी लोर्डिया के लोर्डिया, गज्जा, जालोड़ा, सिड रूपावतरगर, 33 केवी मोखेरी के एका व मोखेरी, 33 केवी कुंडल के गोपा, बैंगटी कला, बैंगटी खुर्द व आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
किसान संघ की बैठक कल
बाप। भारतीय किसान संघ की बैठक 20 अप्रैल शुक्रवार को बाप स्थित शिक्षक सदन में दोपहर तीन बजे आयोजित होगी। तहसील अध्यक्ष हनुमान अमराणी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सरकारी खरीद में किसानों को होने वाली समस्या के निराकरण, नई तहसील कार्यकारिणी गठित करने, बाप तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम इकाई गठन करने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश व्यास, तहसील प्रभारी धनसुख टरू सहित बाप तहसील के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
डिस्कॉम का शिकायत निवारण शिविर आज
तिंवरी। डिस्कॉम की ओर से गुरुवार को तिंवरी सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। सहायक अभियंता धनराज लटियाल ने बताया कि संसदीय सचिव भैराराम सियोल की अध्यक्षता में होने वाले शिविर में उपभोक्ताओं की डिस्कॉम से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जिला वृत जोधपुर डिस्कॉम के एसई बीएल दहिया, एक्सईएन रतनाराम चौधरी अादि मौजूद रहेंगे।