नेशनल हाइवे से पुराने बोर्ड नहीं हटाए, भारी वाहन अटक रहे
बालेसर| राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर फलोदी रोड फांटा के पास लगे पुराने बोर्ड नहीं हटाने से भारी वाहन अटक रहे हैं। फलोदी रोड फांटा पर एक बड़ा बोर्ड लगा हुआ है। यह पुरानी रोड के अनुसार लगाया हुआ है। अब नया हाइवे बन जाने के बाद सड़क की हाइट बढ़ गई है। बोर्ड की ऊंचाई कम हो गई है। ऐसे में वाहन निकलने के दौरान अटक जाते हैं। वाहन चालकों को हादसे की आशंका बनी रहती है। शनिवार को ट्रांसफार्मर ट्रेलर अटक गया। बड़ौदा से मशीन लेकर जैसलमेर की ओर जा रहा था। उसे रोड की साइड से निकाला जा सका।