कांग्रेस नेता जोशी ने की परिवार के साथ धार्मिक यात्रा
कांग्रेस नेता जोशी ने की परिवार के साथ धार्मिक यात्रा
मतोड़ा | कांग्रेस नेता व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आसुलाल जोशी ने अपने परिवार के साथ में उज्जैन तीर्थ यात्रा, महाकाल प्रभु महादेव, महाराज विक्रमादित्य की अराध्य देवी मां हरसिद्धि के दर्शन कर महाआरती में भाग लिया। महाकाल प्रभु व हरसिद्धि मां से शांति व सद्भावना बनी रहे ऐसी प्रार्थना कर चार दिवसीय यात्रा के साथ मंगलवार को वापस लौटे। इस दौरान एडवोकेट दिनेशकुमार जोशी, पवन जोशी, स्वरूप व माधव जोशी, लूणीदेवी, चंद्रकला उनके साथ में थे।
स्वच्छ भारत रैली का आयोजन
सोइंतरा | ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सोइंतरा में स्वच्छता रैली का आयोजन किया। इस अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। तत्पश्चात छात्रों ने स्कूल, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान गोविंदसिंह सोइंतरा, प्रधानाचार्य रज्जाक मोहम्मद, अध्यापक रतनलाल, पंचायत सहायक मदनसिंह, ममता शर्मा, भंवरलाल शर्मा, प्रकाश सैन, वार्ड पंच अमानसिंह , मोतीलाल शर्मा व अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।
जैमला में बाल मेले का आयोजन
बाप | दूसरा दशक के तत्वावधान में ग्राम पुस्तकालय जैमला में बुधवार को बाल मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की खेल व रचनात्मक गतिविधियां करवाई गई। मेला प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि मेले में चम्मच दौड़, गुब्बारा रेस, अपना गुब्बारा बचाओ, रिंग फेंको इनाम जीतो, ओरी गेम व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। मेले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। मेले में पुस्तकालय प्रभारी नीतू देवी ने सहयोग किया। मेले में 39 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
विश्नोई समाज के श्रद्धालुओं ने की विभिन्न धाम की यात्रा
घंटियाली | भींयासर गांव के विश्नोई समाज के एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने रोटू, लालासर, द्रोणापुर, मुकाम, समराथल, पीपासर, जांगलू, निंबड़ी धाम में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं रोटू नागौर में लगाए गए जांभोजी द्वारा आखातीज पर 3700 खेजड़ी के दर्शन कर पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव में भी पौधे लगाने की संकल्प लिया। दर्शन के लिए श्यामलाल तेजाणी, गोपीलाल लोल, मांगीलाल बस्ताणी, सहीराम पूनिया, नेताराम साहू, भागीरथराम डारा, सुरजाराम अध्यापक, सुनील आदि मौजूद थे।
मदरसे में निशुल्क प्रवेश के लिए पोस्टर का विमोचन
तिंवरी | मदरसा दारुल उलूम इस्लामिया उप्रावि तिंवरी के आगामी सत्र 2018-19 में निशुल्क प्रवेश के लिए पोस्टर का विमोचन बुधवार को संसदीय सचिव भैराराम सियोल ने किया। मदरसा कमेटी के सूचना प्रसार प्रभारी मोहम्मद अकरम ने बताया कि मदरसा संस्थान में सर्व धर्म के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय गोयल, मोहम्मद फारूक तिंवरी मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, मदरसा प्रबंध समिति के महासचिव मोहम्मद वकाश , रशीद मुल्लाजी, व्याख्याता मोहम्मद अकरम, अब्दुल रशीद, गौतम कटारिया, अध्यापक पुखराज कटारिया, लिपिक मोहम्मद सलीम, फारूख कुरैशी आदि मौजूद थे।
बसपा की बैठक आयोजित
फलोदी | बहुजन समाज पार्टी उपशाखा फलोदी की बैठक अध्यक्ष लीलाधर आचार्य की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। शहर अध्यक्ष मनमोहन ने भी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में ईश्वरलाल, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, किशनाराम, पुखराज, कमला मेघवाल, भूराराम मेघवाल, अशोक कुमार, केशलाल प्रजापत, राधाकिशन, प्रेमप्रकाश आदि उपस्थित थे।
रोजड़े को बचाकर वन विभाग को सौंपा
फलोदी। क्षेत्र के शैतानसिंह नगर गांव में आवारा श्वानों से रोजड़े को बचाकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सुपुर्द किया। इस दौरान वार्ड पंच मोहनराम , सुरेश धतरवाल, चूनाराम धतरवाल,दिनेश व रामचंद्र धतरवाल ने वन विभाग के देवकिशन को सौंपा। वे फलोदी रेस्क्यू सेंटर लेकर आए।
पालिका चलाएगा आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान
बिलाड़ा | नगरपालिका प्रशासन द्वारा गुरूवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को जिस प्रकार से हादसा हुआ और भविष्य में ऐसा हादसा न हो इसके लिए पालिका प्रशासन ने बस स्टैंड व नगर में जहां पर भी अतिक्रमण है, उनको हटाएगा। अधिशाषी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाए गए थे लेकिन दुकानदारों ने पुन: अतिक्रमण कर लिये है। ईओ शर्मा ने दुकानदारों व नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिनके भी अतिक्रमण कर रखा है या सामान दुकान के बाहर रखा है, उनको स्वेच्छा से हटा दे अन्यथा पालिका द्वारा अभियान चलाकर हटाया जाएगा।