राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के बैनर तले प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व संविदा कार्मिकों ने सामूहिक अवकाश लेकर अपनी मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत प्रसार अधिकारी ईशराराम चौधरी ने बताया कि 24 जून को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करने व अन्य मांगों को नहीं मानने को लेकर राजस्थान पंचायती सेवा परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। इसको लेकर घटक संगठनों के कार्मिकों ने 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाकर पंचायत मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान हिम्मतसिंह, ईशराराम, अजाराम, हुकमसिंह भाटी, मोहनलाल सांखला, जयकिशन, दीपचंद डोगियाल, ओमप्रकाश, मानाराम सहित सभी कार्मिक मौजूद थे।
बिलाड़ा | पंचायतीराज कर्मचारी सोमवार से तीन के सामूहिक अवकाश पर है। साेमवार को भावी ग्राम में आयोजित राजस्व लोक अदालत में भी विकास अधिकारी सहित पंचायत प्रसार अधिकारी व पंचायतीराज कर्मचारी आदि अवकाश पर रहे। पंचायती राज कर्मचारियों का ये विरोध 22 व 23 मई को भी जारी रहेगा व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
बालेसर | राजस्थान पंचायत राज सेवा परिषद जयपुर के प्रांत व्यापी आह्वान पर सेवा परिषद संवर्ग घटक सहित मनरेगा कार्मिक संघ अवकाश पर रहे। इस दौरान गणपतलाल सुथार, रामेश्वरलाल चौहान, उमरावसिंह चारण, महेंद्रदान चारण, जेटीए मोहम्मद मुस्तफा, संतोष मूथा, अमिता गौड़, ताराराम, महेंद्र चारण, चंपाराम, जीयाराम, दीपा वैष्णव, अर्जुनसिंह, बनवारीलाल आदि कई कार्मिक धरने पर बैठे।
चामू | सेखाला पंचायत समिति के सभी पंचायतीराज कर्मचारी 3 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। पीईओ रूपसिंह ने बताया कि हमारी मुख्य मांग राज्य सरकार के पंचायतीराज मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में 24 जून, 2017 को सात सूत्री समझौता वार्ता हुई, उसे शीघ्र लागू करवाने के समर्थन में तीन दिन तक तीनों घटक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे न्याय आपके द्वार व सरकारी योजनाओं का काम बाधित होगा।
कर्मचारियों ने शर्बत पिला कर जताया विरोध
फलोदी | पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, राजस्थान एवं महात्मा गांधी नरेगा संविदा कर्मचारी संगठन की ओर से पंचायत समिति के कार्मिकों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को शर्बत पिलाकर विरोध जारी रखा। जिला प्रवक्ता मनीष कुमार सुथार ने बताया कि पंचायत राज भर्ती 2013 एवं कैडर रिव्यू, जिला स्थानांतरण की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। राज्य कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को राज्य कमेटी विधि प्रकोष्ठ प्रभारी हरीश व्यास की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया। कार्यक्रम में फलोदी ब्लाॅक अध्यक्ष सुगनसिंह भाटी, महेश पुरोहित, नवीन जोशी, तारूराम, विमला, हरिराम, चंचल विश्नोई, रेखा, पुखराज पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश जयपाल, हीरालाल दुबका, दिनेश मेघवाल, राजेश भील व ताहिर खान ने भाग लिया।
ओसियां
भास्कर न्यूज | ओसियां

बालेसर