पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपना घर का सपना साकार, नगरपालिका ने निकाली 167 भूखंडों की लाटरी

अपना घर का सपना साकार, नगरपालिका ने निकाली 167 भूखंडों की लाटरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉटरी आवंटन के दौरान टाउन हॉल खचाखच भर गया।

भास्कर न्यूज | फलोदी

नगरपालिका ने सोमवार को देचू-पोकरण रोड पर नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद नगर आवासीय योजना के भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी निकाली। खचाखच भरे नगरपालिका टाउन हॉल में पारदर्शिता पूर्ण तरीके से सभी 167 भूखंडों की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी का कार्य करीब 3 घंटे में पूर्ण हुआ। पालिकाध्यक्ष कमला थानवी के अलावा उपाध्यक्ष दीपक सोनी, भूखंड आवंटन कमेटी के अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष हरिकिशन व्यास, सदस्य रतनचंद जैन एवं प्रदीप भार्गव तथा जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में सहायक कोषाधिकारी भोजराज जीनगर मंचासीन थे। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। ईओ अविनाश शर्मा ने लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है। शर्मा ने बताया कि जिन आवेदकों को लाटरी में भूखंड निकला है उन्हें एक माह में संपूर्ण राशि जमा करवानी होगी।

लॉटरी आवंटन के दौरान मंचासीन अतिथि।

अंध विद्यालय के बच्चों से निकलवाई पहली लाटरी

सबसे पहले अंध विद्यालय के बच्चों से लॉटरी निकलवाई गई जिसका सभी ने स्वागत किया। वरिष्ठ पार्षदों के अलावा उपस्थित लोगों से भी लाटरी निकलवाई गई । लॉटरी के दौरान यह अफवाह भी जोरों पर रही कि लॉटरी पर अदालत ने स्टे जारी कर दिया है जबकि स्थानीय अदालत प्रार्थना पत्र खारिज कर चुकी थी। पालिका अधिकारियों पर भी अफवाह का कोई असर नहीं पड़ा।

यह रहे उपस्थित

लॉटरी के दौरान वरिष्ठ पार्षद राधाकिशन थानवी, पन्नालाल व्यास, रमेश थानवी, सलीम नागौरी, दिनेश शर्मा, गवरा देवी व्यास, सत्यनारायण गुचिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इनके अलावा नगरपालिका कर्मचारियों लेखाकार राधेश्याम त्रिपाठी, आरआई विक्रमसिंह, सुरेश व्यास नूनसा, चंद्रप्रकाश जीनगर, दमीचंद पालीवाल, मनोज गुचिया, अशाेक छंगाणी, आसकरण शर्मा, रमेश बोहरा, देवाशीष आदि ने विशेष सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...