बिलाड़ा : जांगिड़ समाज के लोगों ने गायों को लापसी खिलाई
बिलाड़ा | श्रीविश्वकर्मा मंदिर बाणगंगा बिलाड़ा जांगिड़ समाज द्वारा बाणगंगा स्थित गोशाला में गायों को लापसी बनाकर खिलाई गई। पुरुषोत्तम मास के चलते गोशालाओं में दान किया जा रहा है। साथ ही लापसी बनाने में काम आने वाले बर्तन भी गोशाला को भेंट किए। बाणगंगा गोशाला के अध्यक्ष धन्नाराम लालावत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जांगिड़ समाज की महिलाएं व कई पुरुष मौजूद थे।
समर कैंप में बच्चों को दी विभिन्न जानकारियां
चामू | राउमावि में दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ सोमवार को प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा व किशनलाल की उपस्थिति में किया गया। शिविर में बच्चों को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके गिरधारीलाल, पिंकी मीणा आदि मौजूद थे।
आऊ | राप्रावि बागनियों की ढाणी में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के चित्रकारी, कहानी पाठन व वाचन आदि जानकारी दी गई। इस मौके कृष्णकुमार यादव, मदनलाल शर्मा, इमीलाल विश्नोई आदि मौजूद थे।
स्कूल क्रमोन्नति पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
खेड़ापा | कजनाऊ खुर्द उत्कृष्ट राउप्रावि को 15 वर्षों बाद माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अर्जुनराम खदा, कुंभाराम देदड़, पुरखाारम देदड़, जेठाराम जाजड़ा, जगदीश, मांगीलाल मेघवाल, जेठाराम सोऊ, बक्साराम लोल, जेठूदास वैष्णव, मोहनराम, मालाराम मेघवाल, खीयाराम सोऊ, विजय सियोल, कुंभाराम लोल, जेठाराम ब्राह्मण आदि ने खुशी जताते हुए क्षेत्रीय विधायक कमसा मेघवाल का आभार जताया है।
बालेसर | राउप्रावि, भानगढ़ हनवंत नगर को उच्च प्राथमिक से माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। भाजपा बालेसर मंडल अध्यक्ष रेवतसिंह इंदा ने बताया कि विद्यालय क्रमोन्नति पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है।
केलनसर में हुई भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक
आऊ | भाजपा मंडल की बैठक केलनसर में हुई। फलोदी भाजपा के मंडल विस्तारक विक्रमसिंह ने बूथ अध्यक्षों की बैठक ली व सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजना के बारे में जानकारी दी। बैठक में मंडल कमेटी को और सशक्त बनाने का निर्णय लिया। साथ ही साथ केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। इस दौरान जांबा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार नैण, हरलाल नैण, किसान मोर्चा मंत्री शंकरलाल विश्नोई, रोहिणा से सरपंच महिपाल साहू, दिनेश कुमार, राजूराम सोडा, बाबूसिंह राठौड़, रामस्वरूप, जगदीश आदि मौजूद थे।