फलोदी : राजपूत समाज ने दी पीड़ित परिवारों को सहायता 
फलोदी | राजपूत समाज ने सोमवार को समाज के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समाज के भंवरसिंह पुत्र भैरूसिंह निवासी घंटियाली के आग में दो झोपड़े जल गए थे जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। उसे आज 21 हजार रुपए तथा जालोड़ा निवासी खुशालसिंह पुत्र अनोपसिंह के दोनों हाथों में फ्रेक्चर हो गये इसलिए इन्हें 71 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राजपूत समाज के अध्यक्ष कुंभसिंह पातावत ने समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर सुरेंद्रसिंह नरूका, आसुसिंह जालोड़ा, भोमसिंह छीला, माधुसिंह देवड़ा, रामसिंह एंका, सांवलसिंह बारू, वीरेंद्र सिंह मेहरेरी, अमानसिंह खारा, जितेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे।
पीससी सदस्य भाटी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
ओसियां | पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह भाटी ने सोमवार को ओसियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया, इस दौरान वे ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। भाटी ने गोपासरिया, री निया, सिरमंडी, रामनगर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवो में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। भाटी ने रावतनगर में वन्यजीव प्रेमी रिड़मलराम गोदारा के निधन पर आयोजित शोकसभा में शिरकत की। इस दौरान कुशालसिंह भाटी, नरबहादुर सिंह, सुमेरसिंह, राजू प्रजापत, हनुमानराम विश्नोई, रामकिशन विश्नोई आदि मौजूद थे।
30 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित
चामू | राजसागर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत 30 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। विजय श्री भरत गैस एजेंसी की ओर से सरपंच विमला मेघवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सुमेराराम, मेघाराम कड़ेला, रमेश, भूराराम, कबुदेवी, अणची, मूमल, मोहनी, धापु, पुष्पा, बेबी, मीरा, प्रेमी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
कांग्रेस नेत्री विश्नोई ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
भीकमकोर | कांग्रेस नेत्री अनुजा विश्नोई ने सोमवार को सुपर मार्केट का दौरा करते हुए ग्रामीणों को कांग्रेस को समर्थन देकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला महासचिव भंवरलाल कावा, अशोक खिलेरी, रतन काबा, दिनेश खिलेरी, गेम्पर बागरावा, इरफान आदि मौजूद थे।
शिविर में 152 मरीजों को दिया निशुल्क परामर्श
आऊ | लक्ष्मण नगर गांव में सोमवार को निशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया। श्री गोंसाई मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर व चंद्र मंगल हास्पिटल, जोधपुर के निदेशक दिनेश जांगू की ओर से आयोजित शिविर में 152 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. हरदेवसिंह चौधरी, डॉ. रामेश्वरलाल, डॉ. लवली जेठवानी, डॉ. प्रदीप शर्मा ने सेवाएं दीं। जेठाराम खिलेरी ने बताया कि इस अवसर पर विपिन शेराणी, रामनिवास मदेरणा, धर्माराम गोरछिया, धर्मेंद्र सियोल, चंपालाल गोरछिया, महेंद्र सिंह मदेरणा, सुनील अजमाणी, रामूराम मदेरणा, सुल्तान खिलजी, बीजाराम सियोल, हीराराम गोरछिया, कमल सारस्वत आदि मौजूद ते।
जुड़िया के महेंद्र का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन
बालेसर | राउमावि जुड़िया के कक्षा 10वीं के छात्र महेंद्र सिंह का चयन केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। संस्था प्रधान राजेश डी पुरोहित ने बताया कि माउंट आबू में हैंडबॉल के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए राजस्थान से 15 छात्रों का चयन किया गया है, जिसमें जोधपुर जिले से महेंद्र सिंह का चयन हुआ है। सिंह के चयन पर कोच वीरेंद्र सिंह, सरपंच हीरालाल लवा, लाजवंती, अलका चौहान, भावना भट्ट, संग्रामसिंह इंदा, फूलचंद, नरेश परिहार, रतन बलाई, सज्जन सिंह, तगाराम, ऊषा सैनी, नियमततुला खान, सवाईसिंह, धर्मवीर, कानसिंह, अमरसिंह आदि ने खुशी जताई है।
आवासीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण शुरू
चामू | राउमावि में एसआईक्यू आधारित प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण सोमवार से शुरू हुआ। प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में 5वीं कक्षा तक के शिक्षक विद्यार्थियों के अधिगम में नवीनता लाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर में 47 शिक्षक पंजीकृत थे, जिसमें से 28 उपस्थित हुए।
श्री बगतेश नंदीशाला में भामाशाह ने बनाई पानी की हौद
पीलवा आंचलिक | पीलवा स्थित भोजाकोर चौराहे पर आवारा मवेशियों के लिए खोली गई श्री बगतेश नंदी गोशाला में भामाशाहों का सहयोग दिनोदिन मिलता जा रहा है। पीलवा गोशाला सदस्य खीमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि श्री बगतेश नंदी गोशाला में चारे के भंडारण के लिए रावत नगर निवासी रामसिंह गहलोत ने ढाई लाख की सहायता दी। इस भामाशाह को देख अौर भी भामाशाह आगे आए। पुखराज गवारिया ने करीब 40 हजार की लागत से गायों के लिए पानी की खेळी बना कर इस गोशाला में दान दिया। पीलवा गोशाला में एक शाम गौ माता के नाम जागरण 28 मई को होगा। इस दौरान को भक्तों ने यह निर्णय लिया कि अलग-अलग टीमें बनाकर उनको कार्यभार सौंपा। इस भजन संध्या में गायक कलाकार कंवर बाईसा आदि कई कलाकार भजन संध्या में भाग लेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत श्रीराम गिरि महाराज, विश्वनाथसिंह, खीमसिंह राजपुरोहित, कुलदीपसिंह, रविंद्रसिंह, महेंद्रसिंह, पुखराज गवारिया, रामसिंह गहलोत, हनुमंतसिंह आदि गोभक्त मौजूद थे।
हरलाया : लीला मदेरणा ने की शोकसभा में शिरकत
हरलाया | पीसीसी सदस्य लीला मेघवाल ने सोमवार को हरलाया में नूरखान के निधन पर आयोजित शोकसभा में भाग लिया व शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान मोतीराम कड़वासरा, मेहरद्दीन खान, बच्चू खान, जमाल खान, चैनसुख गोदारा, महिपाल रूपाणी आदि मौजूद थे।