भास्कर न्यूज | जिले के विभिन्न अंचलों से
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए, जिसमें कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
फलोदी | राजीव गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओम जोशी, प्रकाश छंगाणी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, हीरालाल विश्नोई, रमेश थानवी, जिला देहात महामंत्री कुंभसिंह पातावत, सलीम नागौरी, मोहन गोदारा, अब्दुल मजीद खिलजी व गोरधन जयपाल एडवोकेट, हरभज नोखडा, हाजी उब्बेदुल्लाह, कंवरलाल, अशोक मेघवाल, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
बिलाड़ा | मास्टर किशनलाल रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम में मदनलाल धोबी, गोपीलाल बोचावत, ओमप्रकाश पटेल, अणदाराम राठौड़, लक्ष्मणराम मेवाड़ा, नरपत मेघवाल, रमेशचंद्र बाकरेचा, भैराराम पटेल, साजिद मोहम्मद, त्रिलोक नैणीवाल, बंशीलाल चौहान, अमराराम मेघवाल, अमरसिंह हाडा आदि कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बावड़ी/ खेड़ापा | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बावड़ी प्रधान अलाराम मेघवाल ने कहा कि गांधी ने देश में सूचना क्रांति की अलख जगाई थी। इस मौके कालूराम सोलंकी, तेजाराम सारण, सुरेश कच्छवाह, सुनील तंवर, धर्माराम सोलंकी, महेंद्र टाक, कैलाश कच्छवाह, नरसिह सुथार, गोरधनराम कच्छवाह, रामपाल चौहान आदि मौजूद थे ।
भोपालगढ़ | बिलाड़ा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य मुन्नीदेवी गोदारा के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। वहीं मार्केटिंग सोसायटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरीराम ताडा, नासिर खिलजी, हरखाराम माचरा, दयाल सेंगवा, सुरेश पारासरिया, लुंबाराम रलिया, सुखदेव रलिया, भंवरलाल भाकर, परसाराम, कैलाश आदि ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया। वहीं दूसरी ओर किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिला सचिव शिंभू भाई प्रजापति ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्नीदेवी गोदारा व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष नारायणराम जाखड़,भेरूलाल देवड़ा, डॉ. राजूराम चौधरी, राजेश गहलोत, शिवकरन सैनी, कालूराम मेहरा, ओमप्रकाश मेघवाल, पूसाराम मेघवाल, मोहनराम देवड़ा, मंगलाराम, मिश्रीलाल मोसलपुरी, नारायणराम मोसलपुरी, संतोष जीनगर, बीरबल डारा, महबूब, रामनिवास सैन, गजुनाथ आदि कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धापूर्वक याद किया।
लोहावट आंचलिक | जोधपुर-फलौदी हाइवे पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिपस सत्यनारायण विश्नोई ने कहा कि राजीव गांधी को भारतीयों के दिल में से कोई नहीं निकाल पाएगा। इस दौरान पंसस चुन्नीलाल मेघवाल, आरके ढाका, महामंत्री दौलत गिरि, रामाकिशन डारा, हीरालाल सोनी, देवाराम राव, ओमप्रकाश खिलेरी, भंवरलाल, भीखाराम खिलेरी, संतोष मेघवाल, विशनाराम मेघवाल, राजुपुरी, राधेश्याम बेनीवाल आदि मौजूद थे। वहीं मूलराज गांव में कांग्रेस की युवा नेत्री अनुजा विश्नोई भी गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पारस ईशरवाल, ओमप्रकाश भेराजगा, शिवदत्त जांगू, कैलाश, अनिल तुलछाणी, प्रमोद राव आदि ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी को श्रद्धांजलि दी।
बाप | बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व बाप यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मेहबूब खान, ओमप्रकाश रामावत, देवकिशन जोशी, दिलीप शर्मा, जगदीश कोठारी, सरादीन, ललित व्यास, गोरधन माली, शिवशंकर कुमावत, राजु छीपा, पुखराज पालीवाल, सीताराम पालीवाल, यूथ कांग्रेस बाप अध्यक्ष नंदकिशोर तंवर, मनोज पुरोहित, दुर्गाप्रसाद माली, अशोक पालीवाल, हबीब मेहर, रामचंद्र पंवार, तिलोक मेघवाल, मेहबूब तेली आदि मौजूद थे।
बापिणी | जाखण में श्रद्धांजलि सभा में यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष दिलीप चौधरी, सुनील चौधरी, इदे खान, जियाराम, मालाराम आदि मौजूद थे। वहीं बापिणी में सर्वधर्म सभा हुई, जिसमें बाबूसिंह, इंद्रसिंह, कुंभाराम सुथार, सीमा राठौड़ आदि मौजूद थे।
बालेसर | दीपाराम मेघवाल, फूसाराम मेघवाल, चिमनाराम, सोनाराम, अणदाराम, सुमेर, उगमसिंह राठौड़, दीपक मरवण, ढेलड़ी काकी, डीके गंडेर आदि ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पीलवा | सर्वटा मार्केट में वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर रघुवीरसिंह रावतनगर, कवराजसिह चंपावत, पविंद्रसिंह, बंशीलाल विश्नोई, शिवनाथराम सियाग, अखेसिह, महावीरसिंह चंपावत, गजू बना, सुनील सर्वटे, रूपसिंह, नकताराम बरवड़, हेतराम सियाग, जगपालसिह, महेंद्र बरवड़, मनीष सर्वटे, खमाणसिह, दिलीप शर्मा, किशन माली मिस्त्री, सुखदेव जोशी दयाकौर, नरसिंगाराम गर्ग आदि मौजूद थे।
फलोदी
बिलाड़ा
बावड़ी/खेड़ापा
भोपालगढ़
लोहावट आंचलिक
पीलवा
बापिणी
बालेसर
बाप