कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान कल से
बिराई | समस्त ग्रामवासियों व गोभक्तों के सहयोग से 20 मई से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। राजकीय प्रावि मैदान, बिराई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पीले चावल बांटे। इस दौरान कथा वाचिका ममता देवी भक्तिरस की सरिता बहाएंगे। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।
‘एक शाम माता राणी भटियाणी के नाम’ भजन संध्या आयोजित
सेतरावा | माताराणी भटियाणी मंदिर में गुरुवार को एक शाम माता राणी भटियाणी के नाम भजन संध्या हुई। आयोजन समिति के जोगराज दमामी ने बताया कि गणपति वंदना से प्रारंभ हुई भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर झूमरलाल, लालचंद, जसराज, लक्ष्मीनारायण, गंगासिंह, हीरालाल, शिवलाल, सवाईराम, सुमेरलाल, स्वरूप, नखताराम, शंभूलाल, भैराराम आदि मौजूद थे।
‘एक शाम वीर तेजाजी के नाम’ भजन संध्या 24 को
चामू | गादेलाई ग्राम पंचायत स्थित वीर तेजा मंदिर में 24 मई को एक शाम वीर तेजाजी के नाम भजन संध्या होगी। समारोह संबंधी पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान गोरधनराम मूंड, रावताराम, घमड़ाराम, भगाराम, रिड़मलराम, टीकम जांगू, रावताराम मूंड आदि मौजूद थे। समाजसेवी ओम सांई ने बताया कि खरनाल धाम के पुजारी दरियावराम की उपस्थिति में आयोजित होने वाली भजन संध्या में ख्यातनाम कलाकार भक्तिरस की सरिता बहाएंगे।
मन के बिगड़ने से सब कुछ बिगड़ जाता है : शास्त्री
भोपालगढ़ | क्षेत्र के रामस्नेही श्रद्धालुओं के जत्थे ने शुक्रवार को रामस्नेही संप्रदाय रामधाम रेण के आचार्य हरिनारायण महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। शिक्षक बद्रीराम नारधनिया ने बताया कि पंचायत प्रसार अधिकारी रामकिशोर नारधनिया की अगुवाई में गए जत्थे ने मंदिर के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत हरिनारायण शास्त्री ने कहा कि अहंकार ही मनुष्य के विनाश का कारण है, जब जीव अपने आप को सर्वज्ञ मान बैठता है, तभी अहंकार का आगमन होता है और वहीं अहंकार मनुष्य की नश्वरता का कारण बनता है। शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को चाहिए कि मन प्रभु की भक्ति में लगाए जिससे अहंकार ना पनप पाए। मन के बिगड़ने से सब कुछ बिगड़ जाता हैं।
भोपालगढ़ : पोस्टर का विमोचन कर बांटे पीले चावल
भोपालगढ़ | लेवी आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में 31 मई को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ भजन संध्या व शहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित होगा। समारोह संबंधी पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को किया गया। आयोजन समिति के किशोर जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम राजेश जाखड़ की अगुवाई व कैलाश मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित पोस्टर विमोचन समारोह में शिंभूभाई प्रजापति, देराजराम जाखड़, गजेंद्र नाथ, रामसा चौधरी, मुल्लाराम, राजू देवड़ा, सुरेश सोऊ, गोविंद देवड़ा, चेनाराम जाखड़, सुरेश सारण, रामनिवास विश्नोई, महेंद्र भाटी आदि मौजूद थे। इस दौरान पीले चावल बांट आमजन को समारोह का न्यौता दिया गया।
पड़ियाल में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन
देणोक | पड़ियाल ग्राम पंचायत स्थित राप्रावि गईयों की ढाणी, रामनगर में चल रहे तीन दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। भारती फाउंडेशन के अधिकारी राम अवतार प्रजापत ने बताया कि शिविर में संस्था के अनुदेशक हनुमानाराम को सपोर्ट हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गजेंद्र सिंह, मांगीलाल, भगवानाराम, राधाकिशन, रेवतराम, विरेशकुमार आदि मौजूद थे।
आंगनवाड़ी पाठशालाओं में 65 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच हुई
बालेसर | आरबीएसके मोबाइल हैल्थ टीम ए की ओर से आंगनवाड़ी पाठशालाओं में शिविर आयोजित कर 65 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बालेसर खंड में कार्यरत आरबीएसके मोबाइल हैल्थ टीम ए के प्रभारी डॉ. धीरज गोयल ने बिराई गांव आदि जगह आंगनवाड़ी पाठशालाओं मे पहुंच कर स्वास्थ्य जांच की। इस मौके मंजू, रवि शंकर आदि मौजूद थे।
आंगनवाड़ी पाठशाला में गोद भराई व अन्न प्रासन कार्यक्रम आयोजित
बालेसर | आंगनवाड़ी पाठशाला जूनावास में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्न प्रासन्न व गोद भराई रस्म कार्यक्रम हुआ। आंगनवाड़ी पाठशाला जूनावास में कॉर्डिनेटर गणपतसिंह, सुरेंद्र सिंह व वार्ड पंच रुकमो देवी की मौजूदगी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी, आशा सहयोगिनी ममता राव ने गर्भवती महिलाओं को गुड़, नारियल सहित सामग्री भेंट कर गोद भराई की रस्म निभाई। वहीं अन्न प्रासन का भी कार्यक्रम हुआ।
भोपालगढ़ बस स्टैंड पर प्याऊ का शुभारंभ
भोपालगढ़ | कस्बे के बस स्टैंड पर शुक्रवार को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज द्वारा शीतल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान पप्पूराम देवड़ा, हुकमाराम सोलंकी, सुभाष देवड़ा, जीवनराम प्रजापत, रामू देवड़ा, महेंद्र, सीता राम आदि मौजूद थे।
बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
फलोदी | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित व आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित आईसीआईसीआई आरसेटी सेटेलाइट सेंटर फलोदी में स्थित ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत चाखु में कोऑपरेटिव भवन में बकरी पालन का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण के लिए 40 युवतियों का चयन किया गया हैं, जिनको निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद संस्था द्वारा निशुल्क प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री चौधरी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
भीकमकोर | केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। समाजसेवी सुनील कस्वां ने बताया कि चौधरी किशनाराम कावां के घर उनके पिता देवाराम के निधन पर आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। चौधरी ने परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सुभाष कावां, शिवलाल, भाखरराम, चौथाराम आदि मौजूद थे।