पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी जलने के बाद फलोदी नगरपालिका को मिली 3 हजार लीटर क्षमता की नई दमकल गाड़ी

पुरानी जलने के बाद फलोदी नगरपालिका को मिली 3 हजार लीटर क्षमता की नई दमकल गाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी नगरपालिका को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदत 3 हजार लीटर क्षमता की नई दमकल गाड़ी मिल गई है। नगरपालिका अध्यक्ष कमला थानवी ने मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री का नई दमकल गाड़ी प्रदान करने पर आभार जताया है। थानवी ने कहा कि इससे आगजनी की घटनाओं पर जल्द काबू पाने में सुविधा होगी। उल्लेखनीय है फलोदी की पुरानी दमकल गाड़ी को कुछ महीने पूर्व सामराऊ गांव में हुए मामले के दौरान जला दिया गया था। इसके बाद शहर में हुई दो- तीन आगजनी की घटनाओं में एयरफाेर्स स्टेशन कुंडल व आेसियां से दमकल की गाड़ी को बुलवाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष कमला थानवी ने पिछले महीने जयपुर में मुख्यमंत्री व स्वायत्त शासन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर फलोदी नगरपालिका को नया वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने ये दमकल वाहन उपलब्ध करवाया है। नगरपालिका के पास वर्तमान समय में 150 लीटर क्षमता की एक छोटी दमकल भी उपलब्ध है। इस गाड़ी की साइज छोटी होने के कारण शहर की छोटी व तंग गलियों में ये आसानी से आ जा सकती है।

भास्कर न्यूज | फलोदी

नया दमकल भवन भी बन रहा है

पालिका द्वारा जोधपुर चाैराहा के पास कृषि मंडी के सामने 24.30 लाख की लागत से नया दमकल भवन बनाया जा रहा है। ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि भवन में दमकल भरने के लिए ओवर टैंक, ओवर टैंक में पानी भरने के लिए ट्यूबवैल, दो दमकल गाड़ियां खड़ी रहने की जगह के साथ दमकल ड्राइवर के रहने के लिए रूम भी बन रहा है। शीघ्र ही इसको शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...