फलोदी व पीपाड़ में आज बिजली आपूर्ति बाधित
फलोदी व पीपाड़ में आज बिजली आपूर्ति बाधित
फलोदी| बिजली रखरखाव के चलते गुरुवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता धर्मेद्र गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के एका, मोखेरी, सदावता, कुंडल, बीठड़ी, कापड़ीसर जीएसएस क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
पीपाड़ शहर| पीपाड़ डिस्कॉम के 132 केवी जीएसएस पर गुरुवार को मेंटिनेंस के कारण पीपाड़ शहर जवासिया पर सुबह 7 से 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं साथीन, रतकुड़िया, खांगटा जीएसएस पर सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता प्रदीप माथुर ने दी।
देवातू में नेत्र जांच चिकित्सा शिविर कल
बालेसर| ग्राम पंचायत में देवातू में शुक्रवार को नेत्र जांच चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिक्षक संघ के अध्यक्ष चावंड़सिंह इंदा ने बताया कि ताराबाई देसाई चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले शिविर में डॉ. संजीव देसाई, डॉ. राजीव देसाई सेवाएं देंगे। शिक्षाविद् इंद्रसिंह इंदा के सौजन्य से आयोजित शिविर में निशुल्क चश्में भी वितरित किए जाएंगे।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस कल
जोधपुर| आंगनवाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को अन्नप्राशन दिवस एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 4 से 9 माह की धात्री महिलाओं को संपूरक आहार का महत्व बताया जाएगा। साथ ही छह माह से अधिक उम्र के शिशुओं को अन्नप्राशन करवाया जाएगा।