पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलोदी : 1 वेंडिंग व 3 नॉन वेंडिंग जोन घोषित, वेंडर्स के बनेंगे पहचान पत्र

फलोदी : 1 वेंडिंग व 3 नॉन वेंडिंग जोन घोषित, वेंडर्स के बनेंगे पहचान-पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र प्रवर्तित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सपोर्ट टू अरबन स्ट्रीट वेंडर्स घटक के लिए स्थानीय निकाय विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार व जिला कलेक्टर के आदेशानुसार गठित नगरपालिका टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुधवार को कार्यालय सहायक अधीक्षक सुरेश व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में टाउन वेंडिंग कमेटी के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए राजस्थान स्ट्रीट वेंडर्स (आजीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय नियमन) नियम 2016 के तहत शहर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जा रहे सर्वे के संबंध में और वेंडिग जोन व नोन वेंडिग जोन बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में कमेटी के सदस्य पार्षद रतनचंद जैन, पार्षद झुमरलाल, स्ट्रीट वेंडर्स प्रतिनिधि नरेश कुमार, ताराचंद, नगरपालिका के सहायक राजस्व अधिकारी विक्रमसिंह विश्नोई, कनिष्ठ अभियंता अखाराम पंवार, डे एनयूएलएम जोधपुर प्रबंधक नरेंद्र स्वामी, सामुदायिक संगठक नंदकिशोर शर्मा उपस्थित रहे।

टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में फैसला

344 वैंडर्स के बनेंगे परिचय-पत्र

बैठक में चर्चा करते हुए यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए एक वेंडिंग जोन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दक्षिण की तरफ बनाया गया। वहीं शहर में तीन जगहों रेलवे स्टेशन रोड़ से एसडीएम बंगला होते हुए जयनारायण व्यास सर्किल, जयनारायण व्यास सर्किल से जवाहर प्याऊ के पास तक व कल्याणजी के मंदिर के पास के क्षेत्र को नोन वेंडर्स जोन घोषित किया है। बैठक में वेंडर्स सर्वे सूची को अनुमोदित कर वेंडर्स को पहचान पत्र बनाकर देने का निर्णय लिया गया। नगरपालिका के पास वर्तमान समय में 344 वेंडर्स की सूची है। इन सभी वेंडर्स को नगरपालिका द्वारा वेंडर्स आगामी बैठक से पूर्व परिचय पत्र बनाकर दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...