उचियारड़ा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
उचियारड़ा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
लोहावट आंचलिक | राजस्थान प्रदेश काग्रेस कमेटी के सचिव व पीसीसी सदस्य करणसिंह उचियारड़ा ने बुधवार को लोहावट विधानसभा के भीकमकोर, शिवपुरी, लोहावट, जालोड़ा,स दरी, देचू, खियासरिया आदि गांवों का दौरा करते हुए सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की, साथ ही कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उचियारड़ा ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अपने झूठे विकास का ढिंढोरा पीटकर जनता से सच्चाई छिपाना रही है, और भ्रमित कर रही है। इस दौरान खुशालाराम, हरीश जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश सोनी, हरिसिंह गोलिया मगरा व महिपालसिंह खीची आदि उनके साथ थे।
रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
बालेसर | कस्बे में गर्ग नव जागरण संगठन की बैठक का आयोजन किया। इसमें संगठन द्वारा द्वितीय रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया। बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी पदम गर्ग कानोडिया ने बताया कि 20 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन गर्ग समाज छात्रावास बी. आर बिड़ला स्कूल के सामने जोधपुर में किया जाएगा। इसमें समाज के हर युवा को रक्तदान करने की जरूरत है। हमारे देश के जवानों की व समाज के जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकें। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चनणाराम देचू, घेवरराम गर्ग, आसूराम, महासचिव सूबेदार मेजर ओमाराम गर्ग खुड़ियाला, भुवनेश्वर गर्ग, दलजीत गर्ग, लक्ष्मण के पी आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर सरपंच सुरेश चौधरी की छठी पुण्यतिथि व पंचायत समिति सदस्य गज्जूसिंह राजपुरोहित की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर संबंधी पोस्टर का विमोचन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव बुधाराम पिलानिया, राजू गोयल, शिवपुरी, गणेश, भगाराम गहलोत, प्रेमचंद, पप्सा पटेल, पपसा भाटी, अणदाराम गहलोत, सुखदेव भंवरिया, अशोक चौधरी, विजय भान सोनी, प्रकाश भाटी आदि मौजूद थे।
एबीवीपी का सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
फलोदी | एबीवीपी द्वारा 16 से 20 मई तक सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला संयोजक श्याम विश्नोई ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बुधवार को ग्रामीण जीवन को समझने के लिए गांव-ढाणियों में जाकर ग्रामीणों से मिलकर ग्रामीण जीवन को समझने के साथ ही उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान जिला छात्रा प्रमुख जयश्री व्यास, सुमन राजपुरोहित, पूनम व्यास, सूर्यपालसिंह, शक्तिसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
जय भीम शिक्षा समिति की बैठक आयोजित
फलोदी | जय भीम शिक्षा समिति की बैठक मलार रिण में पूर्व सरपंच ताराराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डीएसएमएम के तहसील अध्यक्ष नटवरलाल मेघवाल ने बताया कि बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चर्चा की गई है। मोडाराम मेघवाल ने बैठक में युवाओं से कठिन परिश्रम कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर करनाराम, रिदाराम, कानाराम, लालाराम, रेखूराम, कबीराराम, किशनाराम, शंकरराम, नारायणराम, गणेशराम, अर्जुनराम, कुंभाराम आदि मौजूद थे।
पुलिस चौकी का रंग-रोगन करवा भेंट किया वाटर कूलर
सामराऊ | नवसृजित पुलिस चौकी सामराऊ में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत सारण नगर के सरपंच लक्ष्मण राम जाखड़ ने वाटर कूलर भेट किया। वहीं पूजा बाल निकेतन के अध्यापक पूनाराम धतरवाल ने चौकी में रंगरोगन, भूतपूर्व सैनिक पदमाराम जाट ने लाइट फिटिंग का कार्य करवाया। इस दौरान चौकी इंचार्ज घेवरराम, लादूराम, बजरंगलाल, महेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, हीराराम गर्ग, भोमराज आदि मौजूद थे।
सुरेश कुराड़ा महासचिव नियुक्त
कोसाणा | युवा कांग्रेस पाली लोकसभा क्षेत्र से सुरेश कुराड़ा को महासचिव बनाया गया है। कुराड़ा की नियुक्ति पर जितेंद्र गहलोत, सोनू विश्नोई, प्रभुराम सियाग, सुभाष ईशरवाल, सेणा राम भिंड, छंद लाई देवी, शारदा कंवर, भगतसिंह आदि ने खुशी जताई है।
जेतड़ासर के हाफिज नगर में प्रा. विद्यालय खुलवाने की मांग
बाप | ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जेतड़ासर के हाफिज नगर में प्राथमिक विद्यालय खुलवाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक पब्बाराम विश्नोई को ज्ञापन भेजा है। हाफिज नगर निवासी जुबेर मेहर, सतार, फारूक, सिकंदर, शरीफ सहित कई ग्रामीणों ने विधायक को भेजे हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में लिखा कि हाफिज नगर में मुस्लिम ढाणियां हैं। 55 ढाणियों की बस्ती में 450 लोग निवासी कर रहे हैं। हाफिज नगर के 7 किमी परिधि में कोई भी सरकारी विद्यालय नहीं है। दूरी की अधिकता के चलते छोटे छाेटे बच्चे इतनी दूर जा नहीं पा रहे है।
परशुराम सेना की तहसील कार्यकारिणी घोषित
ओसियां | श्री परशुराम सेना के राष्ट्रीय संयोजक घेवरचंद सारस्वत, प्रदेशाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला प्रमुख प्रकाश व्यास के निर्देशानुसार ओसियां तहसील प्रमुख जितेंद्र पंचारिया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में शिवराजनाथ महाराज, परशुनाथ महाराज, मदन सिंह राजपुरोहित, हड़मान प्रसाद गौड़, ओमप्रकाश शर्मा को संरक्षक, लखपत सिंह राजपुरोहित, संतोष शर्मा महामंत्री, प्रिंस ओझा, योगेंद्र प्रसाद सारस्वत, ओमसिंह राजपुरोहित, निखिल सिखवाल, भगवान सिंह राजपुरोहित, सूर्यप्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष, नवीन पारीक कोषाध्यक्ष, जयकिशन ओझा सह कोषाध्यक्ष, रामकिशोर ओझा कानूनी सलाहकार, सुरेश दाधीच सलाहकार, लक्ष्मण ओझा, जुगल पंचारिया, अमित उपाध्याय, गौतम ओझा, रावल सिंह बासनी, मुकेश शर्मा को मंत्री, मगराज शर्मा, सुमेर सिंह राजपुरोहित, चंद्रप्रकाश छंगाणी, जेठूसिंह राजपुरोहित, धीरज शर्मा, राधेश्याम शर्मा, संगठन मंत्री अरुण छंगाणी, राजू शर्मा, त्रिभुवन नारायण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नरपतसिंह बिगमी को प्रचार मंत्री, तुषार ओझा, सवाईलाल शर्मा को प्रवक्ता, जोनु शर्मा सांस्कृतिक मंत्री, बीरम सिंह राजपुरोहित योजना मंत्री, मुकेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, संजय उपाध्याय, रावल छंगाणी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।