पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फलोदी को ऑपरेटिव बैंक ने 5 जीएसएस के 1011 किसानों को बांटा 5.81 करोड़ का ऋण

फलोदी को-ऑपरेटिव बैंक ने 5 जीएसएस के 1011 किसानों को बांटा 5.81 करोड़ का ऋण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलोदी | दी जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड फलोदी शाखा द्वारा 5 ग्राम सेवा सहकारी समिति के 1011 किसानों को 5 करोड़ 81 लाख 50 हजार रुपए का अल्पकालीन फसली ऋण वितरण किया जा चुका है। शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश माचरा ने बताया कि बैंक द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ऐसे किसानों को ऋण वितरण किया जा रहा है जो सहकारी समिति के सदस्य है। किसानों को निर्धारित अवधि के भीतर इस ऋण का वापस चुकारा करना होगा। उन्होंने बताया कि जीएसएस सांवरीज के 334 किसानों को 2 करोड़ 20 लाख 46 हजार रुपए, रणीसर के 221 किसानों को 1 करोड़ 65 लाख 77 हजार रुपए, रड़कापुरा के 275 किसानों को 1 करोड़ 20 लाख रुपए, लोर्डिया के 28 किसानों को 13 लाख 75 हजार रुपए व कोलू पाबूजी जीएसएस के 153 किसानों को 61 लाख 52 हजार रुपए की राशि का ऋण वितरण किया गया है।

फलोदी. एटीएम से पैसे लेने के खड़े किसान।

खाते में जमा हो रही है ऋण राशि

शाखा प्रबंधक माचरा ने बताया कि बैंक द्वारा किसानों को प्रदान की जा रही ऋण राशि सीधे उनके खाते में जमा की जा रही है। बैंक द्वारा सभी ऋण सदस्यों को रूपे कार्ड वितरण किए जा चुके हैं। किसान इस रूपे कार्ड से किसी भी एटीएम से ऋण राशि का विड्राल कर सकता है। पहले बैंक द्वारा किसानों को नकद राशि का भुगतान किया जाता है, लेकिन अब एटीएम देने व खाते में राशि के जमा करने से किसान अपनी जरूरत के हिसाब से राशि निकाल सकता है।

सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी की घोषणा का किसानों को लाभ नहीं

राज्य सरकार ने बजट सत्र के दौरान किसानों के 50 हजार तक के ऋण माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण किसानों को इस घोषणा का कोई लाभ नहीं मिला है। अगर सरकार घोषणा के साथ ही कर्जा माफी का बजट जारी कर को- ऑपरेटिव बैंकों को पैसे प्रदान कर देती तो किसानों को बैंक में पैसे जमा नहीं करवाने पड़ते। किसानों से ब्याज से मुक्ति के लिए ऋण राशि का चुकारा बैंक को कर दिया, क्योंकि ऋण अवधि के अधिकतम 12 महीनों तक ही किसान को ऋण राशि का ब्याज नहीं भरना होता है। इससे ज्यादा समय होने पर किसान को ब्याज के साथ ऋण राशि का चुकारा करना होता है।

खबरें और भी हैं...