पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवासी उपाध्यक्ष व सैन मंत्री नियुक्त

देवासी उपाध्यक्ष व सैन मंत्री नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवासी उपाध्यक्ष व सैन मंत्री नियुक्त

भोपालगढ़|
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जसाराम जाणी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश बाबल की अनुशंसा पर नए मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मंडल महामंत्री सत्यनारायण लखपति ने बताया कि मंडल अध्यक्ष नृसिंह सारण की सहमति से किसान मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने कलावास निवासी देवाराम देवासी को किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष महावीर लक्ष्मणराम चौधरी ने बिराणी निवासी कैलाश सैन को मंडल मंत्री पद पर नियुक्त किया।

74 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण

घंटियाली |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत घंटियाली में आयोजित शिविर में 74 महिलाओं को गैस टंकी चूल्हा व अन्य गैस संबंधी किट निशुल्क वितरण किए। इस दौरान विकास अधिकारी दीपक कुमार शर्मा, सरपंच भंवर कंवर, मगसिंह भाटी, पारस मेघवाल आदि मौजूद थे।

संतों व जनप्रतिनिधियों ने की शोकसभा में शिरकत

पीपाड़ शहर|
प्राचीन खाखीजी बगेची के महंत गादीपति हीरामणीदास महाराज बुधवार दिन में वैष्णव समाज के वरिष्ठ समाजसेवी पुखराज निंबावत के निधन पर आयोजित शोकसभा में शिरकत की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह कच्छवाह, प्रतिपक्ष नेता अशोक दवे, रामदीन विश्नोई, पार्षद खुशबू शर्मा, संपत टाक आदि जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। समाजसेवी ललित भाई वैष्णव ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी निंबावत का आकस्मिक निधन रायचुर कर्नाटक में गत 5 मई को हो गया था।

आसमान में छाई रही धूल, तापमान में कमी

फलोदी|
बुधवार को दोपहर तक शहर में आसमान में धूल छाई रही। आसमान में धूल के छाए रहने से तापमान में हल्की कमी आई। बुधवार को सुबह से आसमान में धूल का गुब्बारा छाया रहा। जो दोपहर तक जारी। आसमान में धूल के छाए रहने से सड़क पर काफी दूरी तक दृश्यता कम रही। उधर, बालेसर में भीषण गर्मी से आमजन त्रस्त है।

खबरें और भी हैं...