पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम : वापस लगाया ट्रांसफार्मर

डिस्कॉम : वापस लगाया ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहावट आंचलिक | मानपुरा मगरा में स्थित जनता जल योजना के तहत मरू विकास समिति फलोदी द्वारा संचालित ट्यूबवैल का लंबे समय से ग्राम पंचायत द्वारा बिल नहीं भरने पर गत मार्च महीने में डिस्कॉम ने वहां का कनेक्शन काट कर ट्रांसफार्मर हटा लिया। पौने दो महीने में यहां भीषण जलसंकट पैदा हो गया। कई गाये पानी की कमी, गर्मी व लू से मर गई क्‍योंकि यहां आसपास 4 किमी तक पानी की कोई सुविधा इस ट्यूबवैल के अलावा नहीं थी। दैनिक भास्कर के 15 मई के अंक में छपी “ग्राम पंचायत ने बिल नहीं भरा, डिस्कॉम ले गया ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी व लू से मरी गायें” की खबर को पढ़ कर ग्राम पंचायत व डिस्कॉम दोनों हरकत में आए। डिस्कॉम ने शनिवार शाम को ग्राम पंचायत से बात की। इसमें ग्राम पंचायत द्वारा बिल भरने की हामी भरने पर डिस्कॉम ने ट्रांसफार्मर वापस लगा दिया। रविवार को ट्यूबवैल को पौने दो माह बाद चालू कर वहां स्थित जीएलआर व पशु खेळी को भर दिया गया। अब यहां भीषण गर्मी में मवेशियों व आसपास की सैकड़ों की आबादी को राहत मिली।

डिस्कॉम ने वापस लगाया ट्रांसफार्मर।

खबरें और भी हैं...