पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक रूप से अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन में आमजन के हितों का रखें ध्यान : जस्टिस जीके व्यास

दैनिक रूप से अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन में आमजन के हितों का रखें ध्यान : जस्टिस जीके व्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मॉडल स्कीम के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार में वर्ष 2018 का प्रथम वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन रविवार को कस्बे के श्री वर्धमान जैन उमावि में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोपालकृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में किया। शिविर में मुख्य अतिथि न्यायाधिपति व्यास ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों, योजनाओं आदि की जानकारी देते हुए आमजन को उक्त योजनाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ लेने के लिए आह्वान किया। उन्होंने न्यायिक, प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों को एक ही मंच पर, एक ही उद्देश्य से जनसाधारण के कल्याणार्थ उपस्थित आने के लिए साधुवाद देते हुए निर्देशित भी किया कि वे दैनिक रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते वक्त आमजन के हितों को ध्यान में रखे व ऐसा कोई कार्य न करें इससे कोई भी व्यक्ति व्यथित हो। उन्होंने शिविर में दिव्यांगों को अपने हाथों से ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बधिर व्यक्तियों को श्रवण यंत्र व नेत्रहीनों को स्मार्ट कैन का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर अध्यक्ष चंद्रकुमार सोनगरा ने की। सोनगरा ने जिला स्तर पर प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला समरेंद्र सिंह सिखरवार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर छगनलाल गोयल विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव युवराज सिंह गुर्जर ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 683, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 215, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 47 आवासीय पट्टे व वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन के 260 आदि का मौके पर ही लाभ दिया। शिविर में 2 हजार से अधिक लाभार्थियों ने लाभ उठाया।

इस दौरान शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर के पूर्णकालिक सचिव युवराज सिंह गुर्जर, एडीजे जोधपुर जिला डॉ. सूर्यप्रकाश पारीक, एडीजे फलोदी नरेंद्रसिंह मालावत, एसीजेएम डॉ. मनोज जोशी, एसीजेएम बिलाड़ा दुदाराम खोखर, न्यायिक मजिस्ट्रेट ओसियां महेशसिंह मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपाड़ महावीरसिंह चारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला मेघना व्यास, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर अनिल व्यास, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के प्रतिनिधि दीपेंद्र माथुर, एसडीएम गोपाल परिहार, तहसीलदार आईदान पंवार, पुलिस उपाधीक्षक सरदारदान चारण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामलाल ओझा, अधिवक्ता जसवंतसिंह, हनुमानसिंह, चंदनसिंह, नेनूराम विश्नोई, कृषि मंडी डायरेक्टर दिलीप सोनी, पूर्व सरपंच भगवानदास राठी, गुलाबसिंह भाटी, जयकिशन सोनी सहित कई विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ओसियां. विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर में उपस्थित अधिकारी व जनप्रतिनिधि और शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साईकल वितरित करते न्यायाधिपति व्यास।

भास्कर न्यूज | ओसियां

खबरें और भी हैं...