पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 22 दिवसीय चार धाम व वैष्णो देवी यात्रा के लिए

22 दिवसीय चार धाम व वैष्णो देवी यात्रा के लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 दिवसीय चार धाम व वैष्णो देवी यात्रा के लिए सवा सौ श्रद्धालुओं का दल रवाना, बढ़ेर चौक से दिखाई झंडी

बिलाड़ा | 22 दिवसीय चार धाम व वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए सवा सौ श्रद्धालुओं का जत्था तीन वाहनों में रविवार को नगर के बढ़ेर चौक से रवाना हुआ। अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर यूनियन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश पटेल व संचालक किशोर आचार्य ने बताया कि दल चार धाम यात्रा व वैष्णो देवी दर्शन के लिए बढ़ेर चौक से रवाना हुआ। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज सुरेश सरगरा, कालूराम पटेल, नाथूराम पटेल, मूलाराम पटेल, श्रीकिशन वागोरिया, किशनाराम राठौड़, नाथूलाल सुथार, जांवताराम विश्नोई, लिखमाराम पटेल, जोधाराम पटेल, भंवरलाल पटेल, धर्माराम पटेल, किशनाराम पटेल, बगाराम सांगर, शंकर पटेल, चैनाराम पटेल, बींजाराम मेघवाल, भोलाराम चौधरी, हेमराज सोनी, शिवलाल सोनी, श्यामाराम, नारायणसिंह सोजत, जीयाराम चांदावत, किशनाराम चोयल आदि मौजूद थे।

गौ भक्तों ने गायों के लिए बनाई पांच मण लापसी

बिलाड़ा | गोभक्तों ने रविवार को लापसी बना श्री आईजी गोशाला में गायों को खिलाई। गोभक्त भोलाराम आचार्य ने बताया कि समाजसेवी रूपीदेवी धर्मप|ी घेवरचंद आचार्य की पुण्यतिथि पर गायों के लिए 5 मण लापसी बनाई गई। इस दौरान कालूराम, भीमराज, भोलाराम, किशोरचंद, जुगलकिशोर, नटवरलाल, कालूराम हांबड़, केशरचंद्र सुथार, मिश्रीलाल हांबड़, जसराज आचार्य आदि मौजूद थे।

पीपाड़ शहर : चिकित्सा शिविर में 206 लोग हुए लाभान्वित

पीपाड़ शहर | मेडिपल्स हॉस्पिटल जोधपुर व सूर्या हॉस्पिटल पीपाड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 164 लोगों के आखों की जांच कर परामर्श दिया गया, वहीं 38 मरीजों के सामान्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर में डॉ. अभिषेक तातेड़, नेत्र रोग विशेषज्ञ मनीष पांडे, डॉ. रविंद्र टाक, डॉ. अरविंद टाक, दिलखुश टाक, सीताराम टाक, माही टाक, महेंद्र कच्छवाह, अय्यूब खान, मनीष कच्छवाह, खुशबू कच्छवाह, नरेंद्र सांघी, पार्षद जितेंद्र कच्छवाह, सुरेश कच्छवाह आदि मौजूद थे।

पुरुषोत्तम मास अक्षय फल देने वाला : युवा संत विजय व्यास

पीपाड़ शहर | शहर के माहेश्वरी समाज द्वारा संचालित शेषनाथ मंदिर में चल रही भागवत कथा सप्ताह में युवा संत विजय व्यास ने अधिक मास के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 3 साल में तिथियों के घटने-बढ़ने से जब 1 माह से अधिक हो जाता है तो उसे अधिक मास कहते हैं। भगवान विष्णु ने इस मास को पुरुषोत्तम मास नाम दिया। 33 मास बाद यह मास आता है। इस मास में सामर्थ्य अनुसार दान व जप तप करने से अधिक फल मिलता है। पुरुषोत्तम मास अक्षय फल देने वाला होता है। इस मास में गंगा स्नान, श्रीमद्भागवत गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम पाठ सहित द्वादश सर मंत्र का अधिकाधिक जाप करना चाहिए। वहीं कथा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। पंडित ओम पुजारी ने बताया कि कथा समापन 22 मई को होगा। इस दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी।

27 मई को सोयला में होगा ब्राह्मण जन मंच सम्मेलन

आऊ | 27 मई को सोयला में होने वाले ब्राह्मण जनमंच विराट सम्मेलन आयोजन को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे। जन मंच के सदस्य भंवरलाल पंचारिया ने बताया कि सम्मेलन में समाज को नशामुक्त बनाने, कुरीतियों के उन्मूलन के लिए निर्णय लिया जाएगा। यह सम्मेलन 27 मई को सुबह 11 बजे से सोयला में होगा। सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार के दौरान सदस्यों ने लोहावट व फलोदी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया व आऊ , चाडी, लक्ष्मण नगर, रिड़मलसर, चापासर, रोहिणा, बगड़ी सहित दर्जनभर गांवों का दौरा कर विप्र बंधुओं को सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सप्तऋषि ब्राह्मण महासभा ओसियां के अध्यक्ष भंवरलाल पंचारिया बेदू, एडवोकेट सुरेश जोशी, उद्योगपति कैलाश जोशी दिल्ली, डॉ. बजरंग सारस्वत, कन्हैयालाल पंचारिया रोहिणा, रामचंद्र जोशी, भगवानाराम भीकमकोर, गोपाल जोशी, अरुण जोशी सहित ब्राह्मण जनमंच के अनेक कार्यकर्ताओं ने व्यापक प्रचार-प्रसार कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

खबरें और भी हैं...