पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने पिता की याद में सार्वजनिक प्याऊ पर वाटर कूलर लगवाया

अपने पिता की याद में सार्वजनिक प्याऊ पर वाटर कूलर लगवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने पिता की याद में सार्वजनिक प्याऊ पर वाटर कूलर लगवाया

पीपाड़ शहर | अपने पिता की याद में रावणा राजपूत समाज के जोधपुर निवासी शांति देवी प|ी भैरूसिंह सोलंकी ने साथीन ग्राम बस स्टैंड पर बनी प्याऊ पर वाटर कूलर भेंट किया। इस दौरान किशोरसिंह सोलंकी, हिम्मतसिंह बडगूजर, पन्नेसिंह चौहान, पन्नेसिंह राठौड़,चैनसिंह पंवार, नंदू सोलंकी, मानसिंह परिहार, रामसिंह, महिपालसिंह परिहार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

विश्नोई का भोपालगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भोपालगढ़ | पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद जोधपुर आने पर रविवार को यशोदा चौधरी की अगुवाई में स्वागत समारोह हुआ। इस मौके भोपालगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। वहीं राज्य मंत्री कमसा मेघवाल व भोपालगढ़ प्रधान चिमनसिंह चौधरी की अगुवाई में भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष नरसिंगराम सारण, रतकुड़िया मंडल अध्यक्ष श्याम चोयल, भीरमराम रलिया, भैराराम सारण, वीरेंद्र डूडी ने विश्नोई का स्वागत किया।

कार्यशाला में किसानों को दी जैविक खेती के बारे में जानकारी

शेरगढ़ | आसरलाई गांव में रविवार को किसान उदय समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष चंद्रवीरसिंह भालू की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इस दौरान उन्होंने जैविक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी व उन्नत तकनीक से खेती करने के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक सुजानसिंह ने भी वर्मीकंपोस्ट ग्रीन खाद के बारे में व सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। रेवोलूस द्रीप सिस्टम के दशरथसिंह केतु व वैभवलक्ष्मी सोलर सिस्टम के सेवाराम ने सोलर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान कानसिंह, सोभागसिंह, जेठूसिंह, गणपतसिंह, हरीसिंह, जसाराम रावलराम, अर्जुनराम, भंवरसिंह आदि मौजूद थे। आयोजन कानसिंह आसरलाई ने किया है।

गारासनी गांव में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित

भोपालगढ़ | गारासनी गांव में तृतीय श्रेणी में चयनित हुए शिक्षिका ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप शिक्षण सामग्री वितरित की। सेवाराम चौकीदार ने बताया कि शिक्षिका संपत पुत्री अमराराम ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देते हुए निरंतर पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके सहीराम पंवार, गणपतराम, सहीराम भाटी, सेवाराम भाटी, संतोष कुमार पंवार आदि मौजूद थे।

मेधा टेस्ट में विद्यार्थियों ने उत्सुकता से भाग लिया

भोपालगढ़ | वीर तेजा जाट छात्रावास में चल रही कोचिंग में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लेकर मेधा टेस्ट में उत्सुकता से प्रश्नों का रोचकता पूर्ण जवाब दिया। संस्थान के कुलदीप गोदारा ने बताया कि सरंक्षक पोकरराम जाखड़ की अगुवाई में शुरू हुई जाट समाज की ओर से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूकता लाते हुए, समाज में फैली कुरीतियों को मिटाते हुए, देश की प्रगति में सहयोग करने के लिए कोचिंग संस्थान के माध्यम से रविवार को मेधा टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों अपने विचार रखें। इस दौरान रामलाल जाखड़, रामकिशोर नारधनिया, रामकिशोर गोदारा, बाबूलाल बिजारणिया, भागीरथ गोदारा, किशोर जाखड़, श्रवण गोदारा, भीयाराम ग्वाला, मुन्नी जाखड़ आदि मौजूद थे।

भोपालगढ़ : पक्षी प्रेमियों ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

भोपालगढ़ | राधे कम्प्यूटर पर जय हिंद क्लब की ओर से रविवार को पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। क्लब के संरक्षक गोविंद दाधीच सुरपुरा व सचिव मोनिका गौड़ ने बताया कि दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत परिंडे लगाए गए। इस मौके सहीराम पंवार, वर्षा गौड़, संजू, मनीषा, सवाई, कैलाश, जितेंद्र सोलंकी, संगीता, सेठी आदि मौजूद थे।

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा सेखाला के वार्षिक चुनाव में भाटिया अध्यक्ष व परिहार मंत्री निर्वाचित

बालेसर | राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा सेखाला के वार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी धर्माराम इणखिया, ऊदाराम मुचेंद्र, पर्यवेक्षक अचलाराम देवपाल व नेमाराम मेघवाल के निर्देशन में संपन्न हुए। इस दौरान सेखाला ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में देवाराम भाटिया को अध्यक्ष, विशाल परिहार को मंत्री, हनुमानराम गंडेर को सभाध्यक्ष, दलाराम भाटी को कोषाध्यक्ष, खुशालाराम कड़ेला को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जालाराम संगठन मंत्री, अशोक मीणा प्रचार मंत्री, जेताराम बालियान प्रवक्ता, अजीताराम यादव राजपत्रित प्रतिनिधि, लिच्छाराम चौहान, लिखमाराम लंवा, रमेश कुमार सोढ़ा, बाबूराम खांभू, किशनाराम लवारन, चैनाराम बाेस को कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रतिनिधि के पद पर हनुमानराम मकवाना, महेंद्र कुमार जीनगर को चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सेखाला प्रधान दुष्यंत परिहार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गोशाला भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया भाग

फलोदी| समस्त महाजन संस्था द्वारा आयोजित गोशाला भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में फलोदी क्षेत्र के गौ सेवकों ने भी भाग लिया। परलाई पिंडवाड़ा,पावापुरी व गुजरात क्षेत्र की दियोदय व जलाराम गोशाला भाभर में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान व गुजरात क्षेत्र के 350 गोशाला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फलोदी क्षेत्र से ओसवाल गोशाला अध्यक्ष रविंद्र नाहटा, सीमाजन कल्याण समिति शिवसर गोशाला सचिव झूमरलाल जोशी, संत साहेब गोशाला के संत ईश्वर साहेब, बिठड़ी गोशाल प्रतिनिधि देवेंद्र वेद ने भाग लिया। रविंद्र नाहटा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त महाजन संस्था के अध्यक्ष व जीव जंतु कल्याण बोर्ड के डायरेक्टर गिरीश शाह के मार्गदर्शन में किया। फलोदी क्षेत्र से गए लोगों ने शाह से फलोदी आकर गोशाला का निरीक्षण करने का निमंत्रण दिया। इस पर शाह ने बताया कि 27 से 29 सितंबर के मध्य तीन दिवसीय भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में गोशाला प्रतिनिधि भाग लेंगे।

गुरुवार को गया दल रविवार को फलोदी लौटा।

खबरें और भी हैं...