पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपूत समाज की बैठक में छात्रावास विकास पर हुई चर्चा

राजपूत समाज की बैठक में छात्रावास विकास पर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूत समाज क्षत्रिय विकास सेवा समिति फलोदी की बैठक रविवार को अध्यक्ष कुंभसिंह पातावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज सुधार के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। क्षत्रिय विकास सेवा समित के सचिव माधुसिंह देवड़ा ने बताया कि बैठक में राजपूत हॉस्टल में आगामी सत्र में लड़कों के लिए प्रवेश के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही कोचिंग व कम्प्यूटर की व्यवस्था के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में पेचवर्क के साथ रंग रोगन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। शीघ्र ही कन्या छात्रावास का निर्माण भी शुरू करवाया जाएगा। अध्यक्ष कुंभसिंह पातावत ने कहा कि समाज विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

आज देंगे दो लोगों को आर्थिक सहायता

समाज द्वारा सोमवार को प्रात 11 बजे राजपूत विश्राम गृह में दो लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जालोड़ा में खुशाल सिंह को दुर्घटना के समय दोनों हाथ फैक्चर होने पर 71 हजार व घंटियाली निवासी भंवरसिंह पुत्र भैरूसिंह को अागजनी में दो झोंपड़े जल जाने पर 21 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

समाज विकास कमेटी का गठन

बैठक में समाज सुधार व विकास के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी को समाज द्वारा नई बोलेरो गाड़ी खरीद कर उपलब्ध करवाई गई। ये कमेटी जगह- जगह घूमकर समाज सुधार व निर्माण कार्य के लिए चंदा एकत्र करेगी। इस कमेटी में मनोहरसिंह खेतूसर, भवानीसिंह पड़ियाल, कानसिंह अखाधना, सांवलसिंह बारू हॉस्टल वार्डन, रामसिंह भाटी एका, भोमसिंह भाटी छीला, खींवसिंह पीटीआई बारू, अमानसिंह खारा विश्रामगृह इंचार्ज, लक्ष्मणसिंह उर्फ लूनसिंह टेकरा, दलपतसिंह खीरवा, गिरधरसिंह कोलू पाबूजी को रखा गया है।

सहायता राशि के लिए खुलेगा विशेष एकाउंट

सामराऊ प्रकरण व अमरसिंह बारू के समय बची हुई शेष राशि को एक एकाउंट खोलकर उसमें जमा करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आर्थिक प्रकोष्ठ व राहत कमेटी का भी गठन किया गया है जो लोहावट व फलोदी क्षेत्र में समाज के लाेागें को जरूरत होने पर सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय ले सकेगी। इस कमेटी में सुरेंद्रसिंह नरूका, दिलेरसिंह भाटी धोलिया बारू, माधुसिंह देवड़ा, छैलूसिंह उर्फ विक्रमादित्य सिंह सरपंच आमला, गिरधरसिंह जालोड़ा, सुगनसिंह ननेऊ, भोमसिंह छीला, वीरेंद्रसिंह मेहरेरी, प्रवीणसिंह रणीसर, रेंवतसिंह सिडा, मनोहरसिंह खेतुसर को नियुक्त किया गया है।

बच्चों को सोशल मीडिया पर हो रहे गलत कमेंट करने से रोकें

शेरगढ़ | राजपूत विकास समिति शेरगढ़ की बैठक रविवार को आवड़ माता मंदिर परिसर शेरगढ़ में आयोजित हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। इसमें समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि विकास समिति संगठन को मजबूत बनाया जाए व यह प्रयास किया जाए कि आने वाले समय में बच्चों को अच्छे संस्कार देवे। बच्चों को सोशल मीडिया पर हो रहे गलत कमेंट करने से रोके व बच्चों को सभी जाति, धर्म के प्रति भाईचारा रखने की सीख देवे। समाज को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाए। इसके लिए सभी को संकल्प लेने का आग्रह किया। इस दौरान गायड़सिंह रायसर, मनोहरसिंह सेतरावा, भगवानसिंह तेना, मदनसिंह सोलंकियातला, कंवराजसिंह सोमेसर, भैरूसिंह, रामसिंह लोड़ता, विशनसिंह कुई, बिजराजसिंह, कुंभसिंह नाहरसिंहनगर, मदनसिंह, लक्ष्मणसिंह रामगढ़, सुगनसिंह, नारायणसिंह व विरेंद्रसिंह शेरगढ़ सहित समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...