- Hindi News
- National
- बैरवाल तीसरी बार बने शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष, लिखमाराम उपशाखा सरंक्षक बने
बैरवाल तीसरी बार बने शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष, लिखमाराम उपशाखा सरंक्षक बने
भास्कर संवाददाता |मेड़ता सिटी
शहर के बीआरसीएफ कार्यालय में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा मेड़ता सिटी के चुनाव व वार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक सुखाराम सिरोही व पांचाराम ने सर्वसम्मति से श्रवणराम बैरवाल को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही उप शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें लिखमाराम को संरक्षक, मोहम्मद रफीक को सह संरक्षक, बलदेवराम भाकर को सभाध्यक्ष मनोनीत किया।
रामप्रकाश जाजड़ा को उप सभाध्यक्ष, प्रेमकुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लाबूराम को कोषाध्यक्ष, दीपाराम को मंत्री, दृष्टि राजावत को महिला मंत्री, राकेश कमेड़िया व रामजीवण डांगा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसी प्रकार नरेश पाल को प्रवक्ता, रामकरण मुवाल को सह प्रवक्ता, जस्साराम बडियासर को संगठन मंत्री, रामप्रकाश डांगा को सह संगठन मंत्री व घनश्याम सेवदा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया। इसके साथ ही 12 प्रतिनिधि व 5सदस्य मनोनीत किए।
मेड़ता सिटी. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव के बाद मनोनीत सदस्य।