भूंडेल में 10 दिन से बंद पड़ा है नलकूप
गोगेलाव| ग्राम पंचायत भूंडेल में पिछले काफी समय से पानी की किल्लत से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी के लिए एक नलकूप है। जो पिछले 10 दिनों से बंद पड़ा है। नलकूप की मोटर खराब होने से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण उस्मान गौरी, उमेश सिंह, पप्पू सिंह, छैलू सिंह, जगराम प्रजापत सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।